केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने करदाताओं को बड़ी राहत देते हुए ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तिथि एक माह बढ़ा दी है। अब वित्त वर्ष 2024-25 (आकलन वर्ष 2025-26) के लिए अधिनियम की धारा 139 की उपधारा (1) के स्पष्टीकरण 2 के खंड (ए) में निर्दिष्ट करदाताओं को 30 सितंबर 2025 की बजाय 31 अक्तूबर 2025 तक अपनी ऑडिट रिपोर्ट जमा करने की सुविधा मिलेगी।
आपदा और चुनौतियों को देखते हुए लिया यह फैसला
सीबीडीटी ने कहा है कि उसे कई पेशेवर संगठनों, जिनमें चार्टर्ड अकाउंटेंट संस्थाएं भी शामिल हैं, से समय पर टैक्स ऑडिट पूरा करने में आ रही चुनौतियों को लेकर प्रतिनिधित्व मिला था। बोर्ड ने बताया कि देश के कई हिस्सों में बाढ़ और प्राकृतिक आपदाओं ने सामान्य कारोबारी और पेशेवर गतिविधियों को प्रभावित किया है, जिससे अनुपालन में दिक्कतें आईं।
ई-फाइलिंग पोर्टल स्थिर और पूरी तरह कार्यरत
इन परिस्थितियों को देखते हुए बोर्ड ने टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर से बढ़ाकर 31 अक्टूबर 2025 कर दी है। हालांकि, सीबीडीटी ने यह स्पष्ट किया कि आयकर ई-फाइलिंग पोर्टल स्थिर और पूरी तरह कार्यरत है। बोर्ड के अनुसार, 24 सितंबर तक 4.02 लाख टैक्स ऑडिट रिपोर्ट अपलोड हो चुकी हैं, जिनमें से केवल 24 सितंबर को ही 60,000 से अधिक रिपोर्ट दाखिल की गईं। वहीं, 23 सितंबर तक 7.57 करोड़ आयकर रिटर्न फाइल किए जा चुके हैं। बोर्ड ने कहा कि नई समयसीमा पर आधिकारिक अधिसूचना जल्द जारी की जाएगी।
You May Also Like
हिंडनबर्ग रिसर्च के आरोपों के बाद आई अडानी ग्रुप की प्रतिक्रिया सामन...
अमेरिका की शॉर्ट सेलिंग कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च की ओर से अडानी ग्रुप...
READ MORE
हिंडेनबर्ग के आरोपों पर अडानी ग्रुप की दो-टूक
हिंडनबर्ग के द्वारा बनाई गई रिपोर्ट को अदाणी ग्रुप ने दुर्भावनापूर्ण...
READ MORETop Stories
-
ब्लैकबक केस से जुड़े नाम पर आपत्ति? 'काला हिरण' फिल्म को लेकर सलमान का लीगल एक्शन
- Author
- June 02, 2026
-
हेल्थ टिप्स: ज्यादा या कम नहीं, उम्र के अनुसार पिएं सही मात्रा में दूध
- Author
- June 02, 2026
-
फिजिकल हेल्थ: हंतावायरस से बचना है तो बरतें ये सावधानियां, डॉक्टर की सलाह
- Author
- June 02, 2026
-
IIT की राह पर बेटियों की बड़ी उड़ान, JEE एडवांस्ड में 22% बढ़ी भागीदारी
- Author
- June 02, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
