• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    May 26, 2026

    ऑलटाइम हाई से ₹1.20 लाख नीचे फिसली चांदी, सोना भी ₹1,246 सस्ता

    सोने और चांदी की कीमतों में मंगलवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 1 किलो चांदी का भाव 4,887 रुपए टूटकर 2.66 लाख रुपए पर पहुंच गया। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,246 रुपए सस्ता होकर 1.57 लाख रुपए पर आ गया।

    देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत दिल्ली, जयपुर और लखनऊ में 1.59 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब रही, जबकि मुंबई, कोलकाता और रायपुर में यह 1.58 लाख रुपए के आसपास दर्ज की गई।

    इस साल जनवरी में सोने और चांदी ने रिकॉर्ड स्तर छुआ था। 29 जनवरी 2026 को सोना 1.76 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 3.86 लाख रुपए प्रति किलो के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गई थी। इसके बाद लगातार मुनाफावसूली और वैश्विक अनिश्चितताओं के चलते कीमतों में गिरावट आई। अब तक सोना करीब 18 हजार रुपए और चांदी 1.20 लाख रुपए तक सस्ती हो चुकी है।

    विशेषज्ञों के मुताबिक, मिडिल ईस्ट में तनाव और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता के बीच निवेशक फिलहाल गोल्ड-सिल्वर से पैसा निकालकर कैश होल्ड करना पसंद कर रहे हैं। वहीं जनवरी में रिकॉर्ड तेजी के बाद बड़े निवेशकों की प्रॉफिट बुकिंग से बाजार में सप्लाई बढ़ी, जिससे कीमतों पर दबाव बना।

    ज्वेलर्स ने ग्राहकों को सलाह दी है कि सोना खरीदते समय BIS हॉलमार्क जरूर जांचें और खरीद से पहले अलग-अलग स्रोतों से कीमत की पुष्टि करें।

    Tags :
    Share :

    Top Stories