अगर आप आंखों के नीचे आए डार्क सर्कल से परेशान हैं और उन्हें हटाने का आसान, प्राकृतिक तरीका ढूंढ़ रहे हैं, तो हम आपके लिए एक बेहतरीन नुस्खा लेकर आए हैं। दरअसल, कई बार डार्क सर्कल नींद की कमी, तनाव, या थकान के कारण हो जाते हैं, लेकिन अब इनके लिए महंगे प्रोडक्ट्स खरीदने की जरूरत नहीं है।
केले का छिलका, जो आमतौर पर हम फेंक देते हैं, उसमें छुपे हैं कुछ प्राकृतिक गुण जो आपकी त्वचा को निखारने और डार्क सर्कल कम करने में मदद करते हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप केवल केले के छिलके की मदद से अपने चेहरे की खूबसूरती वापस पा सकते हैं। ये नुस्खा न सिर्फ सुरक्षित और आसान है, बल्कि ये आपकी त्वचा को भी पोषण देता है।
इस्तेमाल का ये है तरीका
केले के छिलके की मदद से अगर आप डार्क सर्कल हटाना चाहते हैं तो सबसे पहले तो अपने चेहरे को अच्छे फेसवॉश की मदद से साफ कर लें। चेहरे पर गंदगी जमा होगी, तो इसका असर नहीं दिखेगा। इसलिए चेहरे को साफ करें, ताकि ये जल्दी असर दिखाए।
अब चेहरा साफ करने के बाद केले को छीलकर खा लें और उसका छिलका इस्तेमाल करने के लिए रख लें। अब इस छिलके को अंदर की तरफ से आंखों के नीचे की साइड हल्के हाथ से रगड़ें। 10 से 15 मिनट ऐसा करें, और फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें।
कब करें इस्तेमाल
केले के छिलके को चेहरे पर लगाने के कोई साइड इफेक्ट नहीं है, इसलिए आप इस विधि को दिन में दो बार आजमा सकते हैं। लगभग 15 दिन लगातार इसके लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।
इन बातों का ध्यान रखना जरूरी
यदि आप केले के छिलके का इस्तेमाल डार्क सर्कल हटाने के लिए कर रहे हैं तो हाथों को सबसे पहले धो लें। गंदे हाथ आपकी स्किन को नुकसाान पहुंचा सकते हैं।
इसके अलावा संवेदनशील त्वचा वाले लोगों को एलर्जी का खतरा रहता है, ऐसे में उनके लिए ये बेहद जरूरी है कि वो लोग पहले थोड़ी जगह पर टेस्ट कर लें कि एलर्जी तो नहीं हो रही। अगर कोई दिक्कत नहीं हो रही है तो ये नुस्खा ट्राई करें।
You May Also Like
चिकित्सा मंत्री ने किया राजस्थान डिजिटल हैल्थ मिशन का शुभारम्भ
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने कहा कि रा...
READ MORE
आपके नमक और चीनी में भी मौजूद हैं माइक्रोप्लास्टिक
नमक और चीनी दो ऐसे मसाले हैं जिनकी जरूरत लगभग हर तरह के खानपान में ह...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
