नवंबर की शुरुआत के साथ ही हवा में ठंडक और प्रदूषण दोनों बढ़ जाते हैं। ऐसे मौसम में सर्दी-जुकाम, खांसी और सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। लेकिन अगर हर सुबह आप कुछ मिनट प्राणायाम के लिए निकाल लें, तो न सिर्फ फेफड़े मजबूत रहेंगे बल्कि शरीर में ऊर्जा और मानसिक शांति भी बनी रहेगी। आयुर्वेद और योग की दृष्टि से, ठंड के मौसम में श्वसन प्रणाली को संतुलित रखना बेहद जरूरी है और इसमें सबसे कारगर उपाय है सही प्राणायाम।
कपालभाति प्राणायाम
सर्दियों में कपालभाति प्राणायाम करने से कफ और जमाव कम करता है और सर्दी-जुकाम की रोकथाम करता है।सीधे बैठें, गहरी सांस लें और पेट को अंदर की ओर खींचते हुए सांस को जोर से बाहर छोड़ें। यह प्राणासाम श्वसन तंत्र की सफाई करता है, टॉक्सिन्स निकालता है और फेफड़ों की क्षमता बढ़ाता है
अनुलोम-विलोम प्राणायाम
सर्दी में अनुलोम-विलोम प्राणायाम करने से जकड़ी हुई नाक और ठंड से प्रभावित साइनस को आराम देता है। इस आसन से नासिका मार्ग खुलता है। ऑक्सीजन लेवल बढ़ाता है और मस्तिष्क को शांत करता है। अभ्यास के लिए दाएं नथुने को बंद कर बाएं से सांस लें, फिर बाएं बंद कर दाएं से छोड़ें।
भस्त्रिका प्राणायाम
भस्त्रिका प्राणायाम ठंड से होने वाली सुस्ती और एलर्जी दूर करता है। यह आसन शरीर में गर्मी पैदा करता है और ब्लड सर्कुलेशन सुधारता है। अभ्यास के लिएगहरी और तेज़ सांस लें-छोड़ें, जैसे फूंक मारने की गति हो।
भ्रामरी प्राणायाम
सर्दियों में भ्रामरी प्राणायाम से एंग्जाइटी और डिप्रेशन से बचाव होता है। ये आसन दिमाग को शांत करता है, नींद की गुणवत्ता बढ़ता है। इस प्राणायाम के अभ्यास के लिए आंखें बंद करें, अंगूठों से कान बंद करें, नाक से सांस लेकर "म्म..." की गूंज करें।
उज्जायी प्राणायाम
उज्जायी प्राणायाम करने से ठंड में ठिठुरन से बचाने में मददगार और हार्मोन बैलेंस करता है। यह प्राणायाम शरीर को गर्म रखता है और थायरॉयड ग्लैंड को सक्रिय करता है। इसके अभ्यास के लिए गले से हल्की आवाज के साथ धीरे-धीरे सांस लें और बाहर छोड़ें।
You May Also Like
चिकित्सा मंत्री ने किया राजस्थान डिजिटल हैल्थ मिशन का शुभारम्भ
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने कहा कि रा...
READ MORE
आपके नमक और चीनी में भी मौजूद हैं माइक्रोप्लास्टिक
नमक और चीनी दो ऐसे मसाले हैं जिनकी जरूरत लगभग हर तरह के खानपान में ह...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
