• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    May 16, 2026

    हाई ब्लड प्रेशर पर चौंकाने वाली रिपोर्ट, लाखों लोग बिना जानकारी के जी रहे बीमारी के साथ

    खराब लाइफस्टाइल, तनाव, अनियमित खानपान और घंटों बैठे रहकर काम करने की आदत ने हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन के मामलों को तेजी से बढ़ा दिया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ इसे ‘साइलेंट किलर’ मानते हैं, क्योंकि यह बिना किसी खास लक्षण के शरीर को अंदर ही अंदर नुकसान पहुंचाता रहता है।

    विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक, अनियंत्रित ब्लड प्रेशर दुनियाभर में समय से पहले मौत का एक बड़ा कारण है। भारत में लगभग हर चौथा वयस्क हाई ब्लड प्रेशर से प्रभावित है, जबकि करीब 27 प्रतिशत लोगों को यह तक पता नहीं कि वे इस बीमारी से जूझ रहे हैं।

    विशेषज्ञों के अनुसार हाइपरटेंशन हार्ट अटैक, स्ट्रोक, किडनी फेलियर और आंखों की गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है। लंबे समय तक बीमारी का पता न चलने से शरीर के कई महत्वपूर्ण अंग प्रभावित हो सकते हैं।

    लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक करने के लिए हर साल 17 मई को विश्व उच्च रक्तचाप दिवस मनाया जाता है। डॉक्टरों का कहना है कि नियमित ब्लड प्रेशर जांच, संतुलित आहार, तनाव कम करना और रोजाना व्यायाम हाई बीपी के खतरे को कम करने में मददगार हो सकता है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories