• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    May 23, 2026

    हीटवेव का असर गैजेट्स पर भी: ओवरहीटिंग से बचाने के आसान तरीके जानिए

    नौतपा के दौरान तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने लगा है। इसका असर सिर्फ लोगों पर ही नहीं, बल्कि मोबाइल, लैपटॉप, ईयरबड्स और पावर बैंक जैसे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर भी पड़ रहा है। तेज गर्मी के कारण डिवाइस ओवरहीट हो रहे हैं, जिससे बैटरी डैमेज, लो परफॉर्मेंस, अचानक फोन बंद होने और ब्लास्ट का खतरा भी बढ़ जाता है।

    इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियर आशीष जायसवाल के अनुसार, फोन इस्तेमाल के दौरान बैटरी की ऊर्जा हीट में बदलती है। नौतपा में बाहरी तापमान ज्यादा होने से यह हीट बाहर नहीं निकल पाती, जिससे गैजेट्स तेजी से गर्म होने लगते हैं। लगातार इस्तेमाल करने पर मोबाइल, लैपटॉप, टैबलेट, स्मार्टवॉच और पावर बैंक जैसी डिवाइस में ओवरहीटिंग का खतरा ज्यादा रहता है।

    विशेषज्ञों का कहना है कि ओवरहीटिंग से बैटरी लाइफ कम हो सकती है, फोन स्लो हो सकता है और कई बार डिवाइस अपने-आप बंद भी हो जाती है। इससे बचने के लिए स्क्रीन ब्राइटनेस कम रखें, GPS और ब्लूटूथ जरूरत पड़ने पर ही ऑन करें, बैकग्राउंड एप्स बंद रखें और गेमिंग या हाई-परफॉर्मेंस मोड से बचें। चार्जिंग के दौरान फोन सबसे ज्यादा गर्म होता है, इसलिए फास्ट चार्जिंग का इस्तेमाल जरूरत पड़ने पर ही करें।

    अगर फोन ज्यादा गर्म हो जाए तो तुरंत उसका इस्तेमाल बंद कर दें, कवर हटाकर हवादार जगह पर रखें और चार्जिंग से हटा दें। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि फोन को सीधे AC या पानी के संपर्क में रखकर ठंडा करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए, इससे डिवाइस को नुकसान हो सकता है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories