• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    May 27, 2026

    लू और डिहाइड्रेशन से बचने के लिए हेल्थ अलर्ट, बाहर निकलने से पहले पढ़ें जरूरी सलाह

     

    नौतपा के 9 दिन साल के सबसे गर्म दिनों में माने जाते हैं। इस दौरान तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन, कमजोरी और चक्कर आने जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में घर से बाहर निकलते समय विशेष सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।

    डॉक्टर्स के मुताबिक, बाहर निकलते समय पानी की बोतल, ORS, छाता या टोपी, सनग्लासेस, गमछा और हल्का स्नैक जैसी जरूरी चीजें साथ रखनी चाहिए। खासतौर पर दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच बाहर निकलने से बचना चाहिए, क्योंकि इस समय लू का असर सबसे ज्यादा रहता है।

    एक्सपर्ट Dr. Arvind Agrawal के अनुसार, नौतपा के दौरान हल्के और सूती कपड़े पहनना, लगातार पानी पीते रहना, नींबू पानी, छाछ और नारियल पानी जैसे ड्रिंक्स लेना बेहद जरूरी है। वहीं ज्यादा तला-भुना खाना, कैफीन और शुगर वाली ड्रिंक्स से बचने की सलाह दी गई है।

    विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि चक्कर आना, तेज कमजोरी, उल्टी, सिरदर्द, ज्यादा पसीना, शरीर का अत्यधिक गर्म होना और बेहोशी जैसे संकेतों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ये हीट एग्जॉशन या हीट स्ट्रोक के लक्षण हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में तुरंत ठंडी जगह पर जाएं और मेडिकल मदद लें।

    डॉक्टरों ने बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की भी सलाह दी है। उनके अनुसार, इस मौसम में शरीर का तापमान संतुलित रखना मुश्किल होता है, इसलिए उन्हें धूप से बचाकर रखना, समय-समय पर पानी पिलाना और ठंडी व हवादार जगह पर रखना जरूरी है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories