नट्स को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इनमें मौजूद पोषक तत्व कई गंभीर बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद कर सकते हैं। बादाम भी ऐसा ही एक सूखा मेवा है, जिसे विटामिन, खनिज और फाइबर का अच्छा स्रोत माना जाता है। नियमित और सीमित मात्रा में इसका सेवन शरीर के लिए लाभकारी हो सकता है।
हालांकि, स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि जरूरत से ज्यादा बादाम खाना फायदे के बजाय नुकसान भी पहुंचा सकता है। अधिक लाभ की चाह में अगर बादाम का अत्यधिक सेवन किया जाए, तो इससे कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है।
शोध में सामने आया है कि ज्यादा मात्रा में बादाम खाने से कुछ लोगों में किडनी स्टोन की समस्या हो सकती है। इसके अलावा ब्लड प्रेशर और पाचन से जुड़ी दिक्कतों का खतरा भी बढ़ सकता है। इसलिए बादाम का सेवन करते समय मात्रा पर ध्यान देना बेहद जरूरी है।
विशेषज्ञों के अनुसार, बादाम में ऑक्सलेट की मात्रा अधिक होती है। ऑक्सलेट की अधिकता किडनी में पथरी बनने का एक बड़ा कारण मानी जाती है। बताया गया है कि 100 ग्राम भुने हुए बादाम में करीब 469 मिलीग्राम ऑक्सलेट मौजूद होता है। ऐसे में रोजाना ज्यादा बादाम खाने वालों में किडनी स्टोन का जोखिम बढ़ सकता है।
इसके अलावा, बादाम में कैलोरी भी अधिक होती है। करीब 23 बादाम में लगभग 164 कैलोरी पाई जाती है। यदि कोई व्यक्ति अपने नियमित आहार के साथ 20 से अधिक बादाम रोजाना खाता है, तो इससे वजन तेजी से बढ़ सकता है। वजन बढ़ने से मोटापा, ब्लड प्रेशर और अन्य बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ यह भी बताते हैं कि बादाम में मौजूद फाइबर की अधिकता शरीर में अन्य जरूरी खनिजों जैसे कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन और जिंक के अवशोषण में बाधा बन सकती है। इससे थकान, कमजोरी और पोषण की कमी जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
डॉक्टरों की सलाह है कि बादाम का सेवन सीमित मात्रा में किया जाए। आमतौर पर रोजाना 5 से 8 बादाम पर्याप्त माने जाते हैं। अगर किसी को पहले से किडनी स्टोन, मोटापा या पाचन संबंधी समस्या है, तो बादाम खाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
You May Also Like
चिकित्सा मंत्री ने किया राजस्थान डिजिटल हैल्थ मिशन का शुभारम्भ
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने कहा कि रा...
READ MORE
आपके नमक और चीनी में भी मौजूद हैं माइक्रोप्लास्टिक
नमक और चीनी दो ऐसे मसाले हैं जिनकी जरूरत लगभग हर तरह के खानपान में ह...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
