गर्मियों में फिटनेस रूटीन बनाए रखना आसान नहीं होता। इस मौसम में ज्यादा पसीना, जल्दी थकान और डिहाइड्रेशन की समस्या के कारण वर्कआउट करना चुनौतीपूर्ण हो जाता है। ऐसे में सही समय, सही डाइट और जरूरी सावधानियों के साथ एक्सरसाइज करना बेहद जरूरी है।
दिल्ली के श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टीट्यूट के इंटरनल मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. नरेंद्र कुमार सिंगला के अनुसार गर्मियों में वर्कआउट का सबसे सही समय सुबह 5 से 8 बजे या शाम 6 बजे के बाद होता है। इस समय तापमान कम होने से शरीर पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ता। वहीं दोपहर में वर्कआउट करने से हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन और चक्कर आने का खतरा बढ़ जाता है।
एक्सपर्ट्स का कहना है कि गर्मियों में 30 से 45 मिनट तक का हल्का या मीडियम वर्कआउट पर्याप्त होता है। इसमें वॉकिंग, जॉगिंग, स्ट्रेचिंग और हल्की स्ट्रेंथ ट्रेनिंग शामिल की जा सकती है। हाई इंटेंसिटी वर्कआउट से शरीर जल्दी ओवरहीट हो सकता है, जिससे मसल्स क्रैम्प, कमजोरी और हीट एग्जॉशन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
डॉ. अनु अग्रवाल के मुताबिक वर्कआउट से पहले हल्का और एनर्जी देने वाला भोजन लेना चाहिए। केला और भीगे बादाम जैसे फूड्स फायदेमंद रहते हैं। वर्कआउट से पहले और बाद में पर्याप्त पानी पीना जरूरी है। साथ ही इलेक्ट्रोलाइट्स का सेवन भी शरीर में जरूरी मिनरल्स की कमी पूरी करने में मदद करता है।
विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि वर्कआउट के दौरान चक्कर आना, ज्यादा पसीना, कमजोरी, उल्टी, सांस फूलना या मांसपेशियों में ऐंठन जैसे संकेतों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसे लक्षण दिखने पर तुरंत आराम करना और शरीर को ठंडा रखना जरूरी है।
गर्मी में वर्कआउट करते समय हल्के, ढीले और ब्रीदेबल कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। एक्सपर्ट्स के अनुसार अगर जिम में पर्याप्त कूलिंग और वेंटिलेशन नहीं है, तो घर या ठंडी जगह पर वर्कआउट करना ज्यादा सुरक्षित विकल्प हो सकता है।
You May Also Like
चिकित्सा मंत्री ने किया राजस्थान डिजिटल हैल्थ मिशन का शुभारम्भ
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने कहा कि रा...
READ MORE
आपके नमक और चीनी में भी मौजूद हैं माइक्रोप्लास्टिक
नमक और चीनी दो ऐसे मसाले हैं जिनकी जरूरत लगभग हर तरह के खानपान में ह...
READ MORETop Stories
-
अस्पताल के बाहर गुस्से में दिखे सलमान खान, पैपराजी से हुई तीखी बहस
- Author
- May 20, 2026
-
बिग बी को लेकर बड़ी खबर, 16 मई से नानावटी अस्पताल में भर्ती होने का दावा
- Author
- May 20, 2026
-
भाई और पिता की मौत ने तोड़ा जूनियर एनटीआर को, ट्रॉमा में नहीं दे सके मुखाग्नि
- Author
- May 20, 2026
-
मिशेल ओबामा ने शेयर किए पेरेंटिंग अनुभव, कहा- बच्चों को मजबूत बनाना जरूरी
- Author
- May 20, 2026
-
समर वर्कआउट सेफ्टी टिप्स: हीट स्ट्रोक से बचने के लिए अपनाएं जरूरी सावधानियां
- Author
- May 20, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
