• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    May 22, 2026

    धूप में ज्यादा रहना पड़ सकता है भारी, सनबर्न से स्किन को ऐसे बचाएं

     

    गर्मियों की तेज धूप सिर्फ शरीर ही नहीं, स्किन को भी गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है। लंबे समय तक धूप में रहने से सनबर्न की समस्या हो सकती है, जिससे स्किन में जलन, लालिमा, सूजन और दर्द महसूस होता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार बार-बार होने वाला सनबर्न आगे चलकर स्किन कैंसर का खतरा भी बढ़ा सकता है।

    डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. निपुण जैन के मुताबिक, सूरज की UV किरणें स्किन की ऊपरी परत की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाती हैं। इससे स्किन लाल और गर्म हो जाती है। गंभीर मामलों में स्किन छिलने लगती है और फफोले भी पड़ सकते हैं।

    एक्सपर्ट्स का कहना है कि तेज धूप में 10 से 20 मिनट रहने पर भी सेंसिटिव स्किन में सनबर्न शुरू हो सकता है। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे के बीच धूप का असर सबसे ज्यादा होता है। बादलों के दौरान भी UV किरणें स्किन तक पहुंचती हैं, इसलिए इस समय भी सावधानी जरूरी है।

    सनबर्न के शुरुआती संकेतों में स्किन लाल होना, जलन, दर्द, सूजन और चुभन महसूस होना शामिल है। अगर तेज बुखार, बड़े फफोले, सिरदर्द या उलझन जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

    डॉक्टरों के अनुसार सनबर्न से बचने के लिए बाहर निकलने से पहले ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन लगाना जरूरी है। इसके अलावा धूप में टोपी, चश्मा और फुल कपड़े पहनने, पर्याप्त पानी पीने और तेज धूप के समय बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है।

    हल्के सनबर्न में एलोवेरा जेल, ठंडी पट्टी और ठंडे पानी से राहत मिल सकती है। हालांकि बार-बार सनबर्न होना या गंभीर लक्षण दिखना स्किन कैंसर के बढ़ते खतरे का संकेत हो सकता है। ऐसे में डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लेना जरूरी है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories