• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    May 26, 2026

    100 की स्पीड बनी मौत की वजह, कैंची धाम यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा

    बाराबंकी में मंगलवार तड़के लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में चार दोस्तों की मौत हो गई, जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा हैदरगढ़ क्षेत्र के भिखरा गांव के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार इनोवा कार पीछे से ट्रेलर में जा घुसी। सभी युवक कैंची धाम दर्शन के लिए जा रहे थे।

    पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि इनोवा चालक को झपकी आने से हादसा हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने कार में फंसे युवकों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने चार को मृत घोषित कर दिया।

    मृतकों की पहचान चंदौली निवासी राहुल कुमार, गाजीपुर निवासी राहुल सिंह, बलिया निवासी सत्यम सिंह और सुल्तानपुर निवासी सूरज मिश्रा के रूप में हुई है। वहीं मिर्जापुर निवासी पंकज और चंदन के साथ बलिया निवासी प्रशांत गंभीर रूप से घायल हैं। तीनों को इलाज के लिए लखनऊ के केजीएमयू रेफर किया गया है।

    बताया जा रहा है कि सभी दोस्त वाराणसी में एकत्र हुए थे और वहां से कैंची धाम के लिए निकले थे। हादसे के बाद पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

    मृतक सत्यम सिंह वाराणसी में हॉस्टल संचालित करते थे और परिवार के मुख्य कमाने वाले थे। वहीं राहुल कुमार जिला अस्पताल में स्वास्थ्यकर्मी के रूप में तैनात थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories