• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    May 24, 2026

    आतंकियों ने ChatGPT से पूछे रॉकेट और विस्फोटक बनाने के तरीके, 7500 पेज की चार्जशीट में दावा

    दिल्ली के लाल किला इलाके में हुए कार ब्लास्ट मामले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की चार्जशीट के अनुसार, अल-कायदा से जुड़े आतंकियों ने बम और रॉकेट IED बनाने के लिए YouTube और ChatGPT जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया।

    NIA ने 14 मई को स्पेशल कोर्ट में 7500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी। इसमें खुलासा हुआ कि आरोपियों ने “रॉकेट कैसे बनाएं” और “मिक्सचर किस रेशियो में होना चाहिए” जैसे सवाल ऑनलाइन सर्च किए थे। जांच में ड्रोन के जरिए हमले और IED तैयार करने की साजिश का भी खुलासा हुआ है।

    रिपोर्ट के मुताबिक, 10 नवंबर 2025 को दिल्ली के लाल किला क्षेत्र में हुए कार ब्लास्ट के पीछे अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट (AQIS) से जुड़े मॉड्यूल का हाथ था। धमाके में कई लोगों की मौत हुई थी और कई घायल हुए थे।

    चार्जशीट में मुख्य आरोपी पुलवामा निवासी डॉ. उमर-उन-नबी का नाम भी शामिल है, जिसकी धमाके में मौत हो गई थी। वह हरियाणा की अल-फलाह यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर रह चुका था।

    जांच में सामने आया कि AQIS से जुड़े जसिर बिलाल वानी ने YouTube और ChatGPT की मदद से रॉकेट IED तैयार करने की जानकारी जुटाई। इसके बाद उसने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर जम्मू-कश्मीर के काजीगुंड जंगल में इनका परीक्षण भी किया। NIA ने मौके से उपकरणों के अवशेष बरामद किए हैं।

    चार्जशीट के अनुसार, आरोपियों ने ड्रोन अटैक की भी योजना बनाई थी। इसके लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से सेंसर, RF ट्रांसमीटर, सोल्डरिंग किट और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खरीदे गए थे।

    NIA ने यह भी बताया कि ब्लास्ट में TATP नाम का अत्यधिक खतरनाक विस्फोटक इस्तेमाल किया गया था, जिसे कई प्रयोगों के बाद तैयार किया गया। जांच में तथाकथित ‘व्हाइट कॉलर’ आतंकी मॉड्यूल का भी खुलासा हुआ है, जिसमें कट्टरपंथी बनाए गए मेडिकल प्रोफेशनल शामिल थे।

    वहीं, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस हमले की जिम्मेदारी Jaish-e-Mohammed ने ली थी।

    Tags :
    Share :

    Top Stories