• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    February 19, 2026

    अलवर में शराब के नशे में युवक ने ई-रिक्शा पर फंदा लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने एक महिला पर जताया शक

    अलवर शहर में एक 21 वर्षीय युवक ने सड़क किनारे खड़े ई-रिक्शा पर चुन्नी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर परिजन युवक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच जारी है।

    घटना शहर के स्कीम नंबर 4 इलाके में बुधवार रात करीब 8 बजे हुई। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान फूटीखेल निवासी शिवा के रूप में हुई है, जो पेशे से ई-रिक्शा चालक था।

    प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक घटना से पहले शिवा एक महिला के साथ घर जा रहा था। रास्ते में शराब पीने के बाद दोनों के बीच कहासुनी हो गई और महिला कुछ दूरी पर चली गई। इसी दौरान शिवा ने ई-रिक्शा के ऊपर लगे एंगल में चुन्नी बांधकर फंदा लगा लिया।

    मृतक के बड़े भाई ने संबंधित महिला पर संदेह जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories