• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    May 17, 2026

    भीषण गर्मी का कहर, 8 राज्यों में तापमान 40 डिग्री के पार

    देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश समेत 8 राज्यों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। महाराष्ट्र के अमरावती और वर्धा शनिवार को देश के सबसे गर्म शहर रहे, जहां तापमान 46 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

    उत्तरप्रदेश के बांदा, मध्यप्रदेश के नौगांव और खंडवा में भी पारा 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने राजस्थान में गंभीर हीटवेव का अलर्ट जारी किया है, जबकि उत्तरप्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में भी लू चलने की चेतावनी दी गई है।

    भीषण गर्मी से इंसानों के साथ जानवर भी प्रभावित हो रहे हैं। गुजरात के एकता नगर स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास बने सरदार पटेल जूलॉजिकल पार्क में जानवरों और पक्षियों के लिए AC, कूलर और स्प्रिंकलर लगाए गए हैं। वहीं वडोदरा के सायाजीबाग जूलॉजिकल पार्क में पानी का छिड़काव, फॉगर और बर्फ के टुकड़ों की व्यवस्था की गई है।

    मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक कई राज्यों में गर्मी और तेज हो सकती है। राजस्थान में रात के समय भी गर्म हवाएं चलने की आशंका है। वहीं बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories