दिल्ली, NCR और मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में रविवार से CNG की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है। गैस कंपनियों ने लगातार दूसरे दिन दाम बढ़ाए हैं। नई दरें रविवार सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं।
दिल्ली-NCR में CNG की कीमत में 1 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद दिल्ली में CNG 80.09 रुपए प्रति किलो पहुंच गई है, जो पहली बार 80 रुपए के पार गई है। वहीं नोएडा और गाजियाबाद में CNG 88.70 रुपए प्रति किलो हो गई है। मध्यप्रदेश में CNG के दाम 3 रुपए बढ़कर 93.75 रुपए प्रति किलो पहुंच गए हैं।
इससे पहले 15 मई को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी 3-3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। दिल्ली में पेट्रोल 97.77 रुपए और डीजल 90.67 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।
विशेषज्ञों का कहना है कि ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी का असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। डीजल महंगा होने से मालभाड़ा बढ़ सकता है, जिससे सब्जियां, फल और राशन महंगे हो सकते हैं। इसके अलावा बस, ऑटो और स्कूल वाहनों के किराए में भी बढ़ोतरी की संभावना है।
कंपनियों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के कारण यह फैसला लिया गया है। अमेरिका-ईरान तनाव के बाद क्रूड ऑयल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर वैश्विक बाजार में यही स्थिति बनी रही तो आने वाले दिनों में पेट्रोल, डीजल और CNG के दाम में और बढ़ोतरी हो सकती है।
You May Also Like
झारखंड के जमशेदपुर में हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस पटरी से उतरी,कई मौत
झारखंड के चक्रधरपुर में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है. 12810 हावड़ा- CSMT ट्रेन पटरी से उतर गई है.
... READ MORE
बॉम्बे हाईकोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद पर लगाया 4 करोड़ का जुर्माना
बॉम्बे हाईकोर्ट ने योग गुरु बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद पर चार करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया ह...
READ MORETop Stories
-
ब्लैकबक केस से जुड़े नाम पर आपत्ति? 'काला हिरण' फिल्म को लेकर सलमान का लीगल एक्शन
- Author
- June 02, 2026
-
हेल्थ टिप्स: ज्यादा या कम नहीं, उम्र के अनुसार पिएं सही मात्रा में दूध
- Author
- June 02, 2026
-
फिजिकल हेल्थ: हंतावायरस से बचना है तो बरतें ये सावधानियां, डॉक्टर की सलाह
- Author
- June 02, 2026
-
IIT की राह पर बेटियों की बड़ी उड़ान, JEE एडवांस्ड में 22% बढ़ी भागीदारी
- Author
- June 02, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
