• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    May 26, 2026

    एक्सप्रेस-वे पर मौत बनकर दौड़ी AC बस, हादसे में 7 की जान गई; राहत-बचाव जारी

    उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से बिहार जा रही डबल डेकर AC बस औरास थाना क्षेत्र में माइलस्टोन-262 के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दरोगा और कैदी समेत 7 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 3 पुलिसकर्मियों सहित 25 लोग घायल हो गए।

    प्रारंभिक जांच में ड्राइवर को झपकी आने की बात सामने आई है। तेज रफ्तार बस डिवाइडर से टकराकर रेलिंग पर लटक गई, जिससे कई यात्री खिड़कियों से नीचे जा गिरे। हादसे में एक घायल का पैर कटकर अलग हो गया। बस में कुल 36 यात्री सवार थे।

    मृतकों में बिहार के सीवान पुलिस लाइन में तैनात दरोगा रामचंद्र राम और कैदी छत्तरपाल सिंह तोमर शामिल हैं। पुलिस टीम कैदी को गुरुग्राम कोर्ट में पेशी के लिए लेकर गई थी और वापस लौट रही थी।

    हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस और राहत टीम ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी औरास पहुंचाया। गंभीर घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान एक और यात्री की मौत हो गई।

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के समय कई यात्री बस की खिड़कियों से नीचे गिर रहे थे, जबकि कुछ लोग शीशे तोड़कर बाहर निकले। दुर्घटना के बाद एक्सप्रेस-वे पर करीब आधे घंटे तक लंबा जाम लगा रहा।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताते हुए अधिकारियों को घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं।

     

    Tags :
    Share :

    Top Stories