डिजिटल दौर में पहचान की चोरी एक बड़ा खतरा बनती जा रही है। हाल ही में फर्जी आईडी पर सिम कार्ड जारी करने का बड़ा मामला सामने आया है। डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन (DoT) के ऑपरेशन ‘FACE’ के तहत 880 संदिग्ध चेहरों पर 1.21 लाख सिम कार्ड जारी होने का खुलासा हुआ है। इनमें मध्यप्रदेश में 700 लोगों के नाम पर करीब 1 लाख और छत्तीसगढ़ में 180 लोगों के नाम पर 21 हजार सिम एक्टिव पाए गए।
साइबर एक्सपर्ट राहुल मिश्रा के मुताबिक, फर्जी सिम कार्ड किसी व्यक्ति की जानकारी या पहचान का गलत इस्तेमाल कर जारी किए जाते हैं। अपराधी चोरी हुए दस्तावेज, फर्जी KYC या फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए सिम एक्टिव कर लेते हैं। ऐसे सिम का इस्तेमाल साइबर ठगी, बैंक फ्रॉड, फर्जी कॉलिंग और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में किया जाता है।
एक्सपर्ट्स के अनुसार किसी आम व्यक्ति के नाम पर फर्जी सिम एक्टिव होना बेहद खतरनाक हो सकता है। इससे बैंक अकाउंट हैक होने, OTP फ्रॉड, सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल, फाइनेंशियल फ्रॉड और यहां तक कि किसी अपराध में फंसने का खतरा भी बढ़ जाता है।
सरकार ने ‘संचार साथी’ पोर्टल के जरिए यह सुविधा दी है कि कोई भी व्यक्ति अपने नाम पर एक्टिव सिम कार्ड की जानकारी ऑनलाइन चेक कर सकता है। अगर कोई संदिग्ध नंबर दिखाई दे, तो उसे ‘नॉट माय नंबर’ विकल्प के जरिए तुरंत रिपोर्ट और डिएक्टिवेट कराया जा सकता है।
साइबर एक्सपर्ट्स का कहना है कि सिम लेते समय केवल अधिकृत स्टोर से ही खरीदारी करें और KYC प्रक्रिया खुद पूरी करें। किसी को OTP या आईडी की कॉपी शेयर न करें। साथ ही समय-समय पर यह जरूर जांचते रहें कि आपके नाम पर कितने सिम कार्ड एक्टिव हैं।
अगर फर्जी सिम से जुड़े किसी फ्रॉड का शक हो, तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करें या cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज कराएं।
You May Also Like
झारखंड के जमशेदपुर में हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस पटरी से उतरी,कई मौत
झारखंड के चक्रधरपुर में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है. 12810 हावड़ा- CSMT ट्रेन पटरी से उतर गई है.
... READ MORE
बॉम्बे हाईकोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद पर लगाया 4 करोड़ का जुर्माना
बॉम्बे हाईकोर्ट ने योग गुरु बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद पर चार करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया ह...
READ MORETop Stories
-
9 लाख की घड़ी देख भड़क गए थे सलीम खान, सलमान को लगाई डांट
- Author
- May 17, 2026
-
‘जंजीर’ से बदली अमिताभ बच्चन की किस्मत, प्रकाश मेहरा का बड़ा दांव सफल
- Author
- May 17, 2026
-
छोटी बचत से बड़ा फंड, SIP और कंपाउंडिंग से ऐसे बनाएं करोड़ों
- Author
- May 17, 2026
-
फर्जी सिम बन सकता है मुसीबत, जानें कैसे करें डिएक्टिवेट
- Author
- May 17, 2026
-
भीषण गर्मी का कहर, 8 राज्यों में तापमान 40 डिग्री के पार
- Author
- May 17, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
