• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    February 18, 2026

    फ्रेशर्स के लिए रोजगार की उम्मीद बढ़ी 73% नियोक्ता पहली छमाही में भर्ती की बना रहे योजना

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वर्ष के अंत में नॉर्वे की यात्रा कर सकते हैं। नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर ने कहा कि वे प्रधानमंत्री मोदी की प्रस्तावित यात्रा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और इससे दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग को नया विस्तार मिलेगा।

    ओस्लो में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात के दौरान स्टोर ने भारत में हो रही आर्थिक सुधारों की सराहना की। साथ ही उन्होंने कहा कि नॉर्वे और भारत मत्स्य पालन, स्वास्थ्य प्रौद्योगिकी, समुद्री उद्योग, अंतरिक्ष, हरित प्रौद्योगिकी, नवीकरणीय ऊर्जा और सेमीकंडक्टर जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ा सकते हैं। उन्होंने नॉर्वे में भारतीय प्रवासी समुदाय के योगदान की भी प्रशंसा की।

    वित्त मंत्रालय के अनुसार दोनों पक्षों ने उच्च-तकनीकी विनिर्माण, कार्बन कैप्चर स्टोरेज, स्टार्टअप, अपशिष्ट प्रबंधन और निवेश सहयोग जैसे क्षेत्रों पर भी चर्चा की। सीतारमण ने नॉर्वे के मंत्रियों, निवेशकों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ बैठकों में भारत को तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था और आकर्षक निवेश गंतव्य के रूप में प्रस्तुत किया।

    उन्होंने कहा कि व्यापार समझौतों और केंद्रीय बजट 2026-27 के सुधारों के जरिए भारत दीर्घकालिक निवेश और औद्योगिक सहयोग के लिए मजबूत ढांचा तैयार कर रहा है, जिससे भारत-नॉर्वे संबंध और मजबूत होने की उम्मीद है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories