• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    May 17, 2026

    हमीरपुर में ट्रक से भिड़ी कार, एक ही परिवार के 3 लोगों समेत 4 की मौत

    हमीरपुर में रविवार दोपहर नेशनल हाईवे-34 पर वैगनआर कार और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सभी लोग मध्यप्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम में दर्शन कर कानपुर लौट रहे थे।

    हादसा मौदहा कोतवाली क्षेत्र के छिरका गांव के पास हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और अंदर की सीटें तक उखड़ गईं। मृतकों में नरेंद्र (55), राजकपूर (57), उनकी पत्नी मीना (54) और कार चालक आयुष चौहान (25) शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल रेखा (52) को कानपुर रेफर किया गया है।

    पुलिस के मुताबिक कार में पांच लोग सवार थे। ओवरटेक के दौरान कार सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कार रॉन्ग साइड से आ रही थी और सीधे ट्रक में जा घुसी।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार करीब 80 किलोमीटर प्रति घंटा थी। हादसे के बाद एयरबैग खुल गए थे, लेकिन टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना देकर घायलों को बाहर निकाला।

    मृतक कानपुर के नवाबगंज इलाके के रहने वाले थे, जबकि चालक आयुष चौहान लखनऊ का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories