• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    May 18, 2026

    होटल में मची अफरा-तफरी, आग और धुएं के बीच फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला गया

    उत्तर प्रदेश के Prayagraj के सिविल लाइंस इलाके में सोमवार दोपहर चार मंजिला बिट्ठल होटल में भीषण आग लग गई। आग लगने के समय होटल में करीब 12 लोग फंसे हुए थे, जिन्हें दमकल कर्मियों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि होटल से सटे ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट होने के बाद आग होटल तक पहुंची।

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रांसफार्मर में धमाके के बाद चिंगारियां होटल की बाहरी लकड़ी और फसाड लाइटिंग तक पहुंच गईं। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते होटल की तीसरी और चौथी मंजिल आग की चपेट में आ गई। होटल से करीब 10 फीट ऊंची लपटें उठने लगीं और धुएं का गुबार दो किलोमीटर दूर तक दिखाई देने लगा।

    घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 8 गाड़ियां, हाइड्रोलिक मशीन और चार एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन में फायर ब्रिगेड के 36 कर्मचारी जुटे रहे। आग बुझाने के दौरान CFO सतीश चंद्र का हाथ भी झुलस गया, जिनका मौके पर ही प्राथमिक इलाज किया गया।

    होटल में ठहरे गाजियाबाद निवासी अरुण शर्मा ने बताया कि पहले तेज धमाके की आवाज आई, फिर ट्रांसफार्मर में आग दिखी। कुछ ही देर में आग होटल तक पहुंच गई, जिसके बाद होटल में मौजूद लोगों को अलर्ट कर बाहर निकाला गया। घटना में दो बाइकें जलकर राख हो गईं, जबकि होटल का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

    डीसीपी सिटी मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है और घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। मामले की जांच की जा रही है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories