• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    December 22, 2025

    जांच एजेंसी को मिली राहत, अहम बिंदुओं पर पूछताछ के लिए अतिरिक्त समय

    उत्तर गोवा में एक नाइटक्लब में हुए भीषण अग्निकांड के मामले में गोवा की अदालत ने मुख्य आरोपी सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा की पुलिस हिरासत पांच दिन के लिए और बढ़ा दी है। यह आदेश सोमवार को दोनों आरोपियों की पेशी के दौरान दिया गया। अदालत ने जांच को आगे बढ़ाने के लिए पुलिस को अतिरिक्त समय दिया है।

    गौरतलब है कि उत्तर गोवा के अरपोरा स्थित नाइटक्लब बिर्च बाय रोमियो लेन में 6 दिसंबर की रात भीषण आग लग गई थी। इस हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें 5 पर्यटक और 20 क्लब कर्मचारी शामिल थे। हादसे के बाद क्लब के मालिक सौरभ और गौरव लूथरा फरार हो गए थे और थाईलैंड भाग गए थे। बाद में उन्हें 17 दिसंबर को प्रत्यर्पण के बाद भारत लाया गया।

    पीड़ित परिवारों की ओर से पैरवी कर रहे वकील विष्णु जोशी ने बताया कि पुलिस ने जांच के लिए और समय मांगा था, जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले में कई अहम बिंदुओं पर पूछताछ और सबूत जुटाना अभी बाकी है।

    इस मामले में अदालत ने क्लब के एक अन्य मालिक अजय गुप्ता को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, क्योंकि पुलिस ने उसकी हिरासत बढ़ाने की मांग नहीं की थी। अंजुना पुलिस ने लूथरा बंधुओं के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। अब तक इस मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

    पुलिस ने यह भी बताया कि एक अन्य आरोपी, ब्रिटिश नागरिक सुरिंदर कुमार खोसला, घटना के बाद यूनाइटेड किंगडम फरार हो गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

    गोवा पुलिस और राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस दर्दनाक हादसे के लिए जिम्मेदार किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और मामले में सभी कानूनी कार्रवाई सख्ती और तेजी से पूरी की जाएगी।

    Tags :
    Share :

    Top Stories