• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    May 23, 2026

    कॉकरोच जनता पार्टी विवाद में नया मोड़, सोनम वांगचुक बोले- मैं भी कॉकरोच

    कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सरकार पर इंस्टाग्राम अकाउंट हैक करने और वेबसाइट बंद कराने का आरोप लगाया है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दावा किया कि उनकी वेबसाइट पर 10 लाख लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था और 6 लाख लोगों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग वाली ऑनलाइन याचिका पर हस्ताक्षर किए थे।

    अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि सरकार कॉकरोच जनता पार्टी से डर गई है, लेकिन अकाउंट हैक कर आंदोलन को रोका नहीं जा सकता। उन्होंने यह भी दावा किया कि उनका निजी अकाउंट भी हैक कर लिया गया है।

    इधर, पर्यावरणविद और शिक्षाविद Sonam Wangchuk ने भी ‘कॉकरोच मूवमेंट’ का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि वह खुद को “ऑनरेरी कॉकरोच” मानते हैं।

    सोशल मीडिया पर CJP तेजी से चर्चा में आया है। पार्टी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर आठ दिनों में 2 करोड़ 20 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए। वहीं X पर पहला अकाउंट ब्लॉक होने के बाद संगठन ने नया अकाउंट ‘कॉकरोच इज बैक’ नाम से शुरू किया।

    दरअसल, 15 मई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान CJI सूर्यकांत की युवाओं पर की गई टिप्पणी के बाद ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ चर्चा में आई थी। इसके बाद अभिजीत दीपके ने 16 मई को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के साथ CJP लॉन्च की थी।

    Tags :
    Share :

    Top Stories