• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    May 26, 2026

    कर्नाटक कांग्रेस में हलचल, राहुल गांधी संग बैठक के बाद बढ़ीं सियासी चर्चाएं

    कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर जारी सियासी अटकलों के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के साथ अहम बैठक करेंगे। दोनों नेता सोमवार रात दिल्ली पहुंचे। बैठक को संभावित नेतृत्व परिवर्तन, कैबिनेट फेरबदल और पार्टी के अंदरूनी मतभेदों से जोड़कर देखा जा रहा है।

    दिल्ली पहुंचने के बाद सिद्धारमैया ने कहा कि उन्हें हाईकमान ने बुलाया है, लेकिन बैठक का एजेंडा क्या है इसकी जानकारी नहीं है। वहीं डीके शिवकुमार ने भी कहा कि कुछ परिस्थितियों में दिल्ली जाना जरूरी हो जाता है।

    कांग्रेस नेता सतीश जारकीहोली ने बताया कि बैठक का उद्देश्य पार्टी के अंदर चल रहे मुद्दों को सुलझाना है। दूसरी ओर भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी रिमोट कंट्रोल से चल रही है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष केवल नाम के अध्यक्ष हैं और असली फैसले राहुल गांधी लेते हैं।

    दरअसल, कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के ढाई साल पूरे होने के बाद से मुख्यमंत्री पद को लेकर चर्चाएं तेज हैं। शिवकुमार समर्थक विधायकों का दावा है कि सरकार गठन के समय मुख्यमंत्री पद को लेकर ढाई-ढाई साल का फार्मूला तय हुआ था, हालांकि सिद्धारमैया खेमे ने हमेशा इससे इनकार किया है।

    सूत्रों के मुताबिक सिद्धारमैया कैबिनेट फेरबदल के पक्ष में हैं, जबकि शिवकुमार पहले नेतृत्व परिवर्तन पर फैसला चाहते हैं। राजनीतिक हलकों में माना जा रहा है कि अगर हाईकमान कैबिनेट विस्तार को मंजूरी देता है, तो यह सिद्धारमैया के पूरे पांच साल मुख्यमंत्री बने रहने का संकेत हो सकता है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories