• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    May 23, 2026

    लखनऊ में IPL का क्रेज हाई, पंत के पोस्टर और प्रीति जिंटा की झलक को लेकर फैंस उत्साहित

    आईपीएल में शनिवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच इकाना स्टेडियम में मुकाबला खेला गया। पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मैच को लेकर स्टेडियम के बाहर और अंदर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

    LSG के समर्थक नवाबी अंदाज में स्टेडियम पहुंचे। कई फैंस ने ऋषभ पंत के पोस्टर हाथ में लिए थे, जिन पर ‘नवाब ऑफ लखनऊ ऋषभ पंत’ लिखा था। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के समर्थक भी ‘वी आर ओनली थाला फैंस’ के पोस्टर के साथ नजर आए। एक फैन तो मैच देखने के लिए लोगों से डोनेशन मांगता दिखा।

    आगरा से मैच देखने आई आकांक्षा ने कहा कि वह पंजाब टीम की मालकिन Preity Zinta को देखने आई हैं। वहीं बलिया से आए एक फैन ने दावा किया कि जीत हर हाल में लखनऊ की ही होगी।

    बाराबंकी से आए विष्णु शास्त्री ने शंख बजाकर ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे लगाए, जिससे स्टेडियम परिसर का माहौल भक्तिमय हो गया।

    पंजाब किंग्स के लिए यह मुकाबला प्लेऑफ की उम्मीदों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। दूसरी ओर लखनऊ सुपर जायंट्स पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है, लेकिन टीम इकाना स्टेडियम में लगातार तीसरी जीत के साथ सीजन का अंत करना चाहती है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories