• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    May 24, 2026

    मां को समर्पित जावेद अख्तर का खास लेख, कहा- वह हर कदम पर साथ चलती है

     

    मशहूर गीतकार और लेखक Javed Akhtar ने मां को समर्पित एक विशेष लेख में मां-बच्चे के रिश्ते को दुनिया का सबसे गहरा संबंध बताया है। उन्होंने लिखा कि बच्चा जन्म के बाद लंबे समय तक यह समझ ही नहीं पाता कि वह और उसकी मां दो अलग-अलग शरीर हैं। मां ही उसका पहला यकीन, पहली मोहब्बत और पहली दुनिया होती है।

    जावेद अख्तर ने कहा कि मां बच्चे को केवल जन्म ही नहीं देती, बल्कि उसे जीना, बोलना, समझना और दुनिया को देखना भी सिखाती है। उनके मुताबिक बच्चा पूरी दुनिया को मां की आंखों से देखता है और मां के साथ होने वाली हर खुशी या तकलीफ को अपना मानता है।

    उन्होंने लिखा कि मां अपने बच्चों के लिए अपनी जान तक जोखिम में डाल देती है, जबकि प्रकृति का नियम पहले खुद को बचाना होता है। यही वजह है कि मां का रिश्ता दुनिया के हर रिश्ते से अलग और सबसे मजबूत माना जाता है।

    लेख में जावेद अख्तर ने अपनी मां से जुड़ी यादें भी साझा कीं। उन्होंने बताया कि पढ़ना उन्होंने अपनी मां से सीखा और बचपन में मां उन्हें उपन्यासों की कहानियां सुनाया करती थीं। जीवन के संस्कार और व्यवहार की कई बातें भी उन्हें अपनी मां से मिलीं।

    उन्होंने कहा कि मां कभी इंसान से दूर नहीं होती। “कभी आप अपनी मां के अंदर जीते थे, बाकी सारी उम्र मां आपके अंदर जीती है।” जावेद अख्तर ने नई पीढ़ी की मांओं से अपील की कि वे अपने बच्चों को बचपन से ही स्त्री-पुरुष समानता का पाठ पढ़ाएं, ताकि समाज में किसी तरह का भेदभाव न पनपे।

    Tags :
    Share :

    Top Stories