देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने आगे बढ़ना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून 22 से 26 मई के बीच केरल पहुंच सकता है, जबकि इसकी सामान्य तारीख 1 जून मानी जाती है। फिलहाल मानसून अंडमान-निकोबार द्वीप समूह तक सक्रिय हो चुका है।
हालांकि इस बार मानसून की रफ्तार धीमी रहने की आशंका जताई जा रही है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मानसून बार-बार रुक सकता है और लगातार बारिश के बजाय कई दिनों तक ब्रेक की स्थिति बन सकती है। जून से सितंबर के बीच 7 से 14 दिनों तक बारिश रुकने की संभावना जताई गई है।
निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के अध्यक्ष जीपी शर्मा ने कहा कि इस बार 2002 जैसे हालात बनने का खतरा है। उस साल मानसून जल्दी पहुंचने के बावजूद पूरे देश में फैलने में 79 दिन लग गए थे।
इस बीच उत्तर और मध्य भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी का दौर जारी है। अगले सात दिनों तक मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और महाराष्ट्र समेत 10 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। कई इलाकों में तापमान 45 से 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
उत्तर प्रदेश का बांदा 47.6°C के साथ देश का सबसे गर्म शहर रहा। वहीं राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के कई शहरों में भी तापमान 46°C से ऊपर दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार 20 और 21 मई को राजस्थान, यूपी और पंजाब के कई जिलों में हीटवेव का असर बना रहेगा। वहीं झारखंड, असम, मेघालय, केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में बारिश का अनुमान है।
You May Also Like
झारखंड के जमशेदपुर में हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस पटरी से उतरी,कई मौत
झारखंड के चक्रधरपुर में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है. 12810 हावड़ा- CSMT ट्रेन पटरी से उतर गई है.
... READ MORE
बॉम्बे हाईकोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद पर लगाया 4 करोड़ का जुर्माना
बॉम्बे हाईकोर्ट ने योग गुरु बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद पर चार करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया ह...
READ MORETop Stories
-
अस्पताल के बाहर गुस्से में दिखे सलमान खान, पैपराजी से हुई तीखी बहस
- Author
- May 20, 2026
-
बिग बी को लेकर बड़ी खबर, 16 मई से नानावटी अस्पताल में भर्ती होने का दावा
- Author
- May 20, 2026
-
भाई और पिता की मौत ने तोड़ा जूनियर एनटीआर को, ट्रॉमा में नहीं दे सके मुखाग्नि
- Author
- May 20, 2026
-
मिशेल ओबामा ने शेयर किए पेरेंटिंग अनुभव, कहा- बच्चों को मजबूत बनाना जरूरी
- Author
- May 20, 2026
-
समर वर्कआउट सेफ्टी टिप्स: हीट स्ट्रोक से बचने के लिए अपनाएं जरूरी सावधानियां
- Author
- May 20, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
