• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    May 29, 2026

    मानसून पर संकट के संकेत, सामान्य से कम बारिश की आशंका; कई राज्यों में प्री-मानसून एक्टिव

    इस साल कमजोर रह सकता है मानसून, अल-नीनो का असर; 78 सेमी बारिश का अनुमान

    देश में इस साल सामान्य से कम बारिश होने के आसार हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 2026 के मानसून सीजन में देश में करीब 78 सेंटीमीटर बारिश होने का अनुमान है, जबकि 1971 से 2020 के आंकड़ों के आधार पर औसत वर्षा 87 सेंटीमीटर मानी जाती है।

    IMD के डिप्टी डायरेक्टर जनरल डॉ. एम. मोहापात्रा ने बताया कि इस वर्ष देश में कुल बारिश लॉन्ग पीरियड एवरेज (LPA) का करीब 90 प्रतिशत रहने की संभावना है। यह वर्ष 2018 के बाद सबसे कम बारिश वाला साल हो सकता है। 2018 में सामान्य के मुकाबले 91 प्रतिशत वर्षा दर्ज की गई थी।

    वहीं दूसरी ओर देश के कई हिस्सों में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 15 से अधिक राज्यों में शुक्रवार को बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान के 12 जिलों में भी बारिश की संभावना जताई गई है। गुरुवार को श्रीगंगानगर में नौतपा के बीच ओलावृष्टि हुई, हालांकि अधिकतम तापमान 47.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    उत्तर प्रदेश में गर्मी के बजाय बारिश और आंधी का दौर जारी है। शुक्रवार सुबह लखनऊ, प्रयागराज, झांसी और चंदौली में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई। कई इलाकों में हवाओं की रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच गई। हमीरपुर में तेज तूफान के कारण निर्माणाधीन पुल गिरने से छह लोगों की मौत हो गई।

    मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले कुछ दिनों में केरल, तमिलनाडु, दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में अच्छी बारिश हो सकती है। हालांकि मानसून की केरल में एंट्री फिलहाल टल गई है। मौसम विभाग ने पहले 26 मई को मानसून पहुंचने का अनुमान जताया था, लेकिन यह अभी तट से कुछ दूरी पर ही रुका हुआ है। निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार मानसून 3 से 4 जून के बीच केरल पहुंच सकता है।

    मौसम विभाग ने आगामी दिनों में उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान में गिरावट और आंधी-बारिश की संभावना जताई है। वहीं गुजरात, तमिलनाडु और कुछ तटीय इलाकों में गर्म और उमस भरा मौसम बना रह सकता है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories