• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    May 18, 2026

    NEET घोटाले में शिकंजा कसता गया, महाराष्ट्र से केमिस्ट्री कोचिंग संचालक अरेस्ट

    NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में CBI ने सोमवार को 10वीं गिरफ्तारी करते हुए महाराष्ट्र के लातूर से केमिस्ट्री कोचिंग संचालक शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर को गिरफ्तार किया। जांच एजेंसी के मुताबिक रविवार को की गई छापेमारी के दौरान आरोपी के मोबाइल फोन से लीक हुआ NEET पेपर बरामद हुआ है।

    CBI के अनुसार मोटेगांवकर संगठित गिरोह का हिस्सा था, जो पेपर लीक कर छात्रों तक पहुंचाने में शामिल था। जांच में सामने आया है कि आरोपी ने अन्य लोगों के साथ मिलकर 23 अप्रैल को ही पेपर और आंसर-की हासिल कर ली थी और कई लोगों तक पहुंचाई।

    मोटेगांवकर लातूर समेत सात जिलों में संचालित रेणुकाई केमिस्ट्री क्लासेस (RCC) का डायरेक्टर है। रविवार को CBI ने RCC के मुख्य कार्यालय पर छापा मारकर कई दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए। एजेंसी को शक है कि कोचिंग सेंटर में छात्रों को लीक पेपर के सवाल उपलब्ध कराए गए थे।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक RCC का सालाना टर्नओवर करीब 100 करोड़ रुपए है। CBI को यह भी जानकारी मिली है कि लातूर के कुछ डॉक्टरों ने भी लीक पेपर खरीदा था। अब तक इस मामले में 10 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिनमें 6 आरोपी महाराष्ट्र से हैं।

    इस बीच कांग्रेस नेता Rahul Gandhi ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाते हुए पूछा कि बार-बार पेपर लीक होने के बावजूद शिक्षा मंत्री को क्यों नहीं हटाया जा रहा। वहीं केंद्र सरकार ने NTA में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए चार नए अधिकारियों की नियुक्ति की है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories