• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    May 21, 2026

    OLX जैसी नई वेबसाइट ‘Go-LX’ का ऐलान, शंकराचार्य ने बताया- गाय बचाने का मिशन

    गोहत्या के खिलाफ आंदोलन चला रहे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने अब गायों की ऑनलाइन खरीद-फरोख्त के लिए “गो-एलएक्स (Go-LX)” नाम से नई वेबसाइट शुरू करने का ऐलान किया है। यह प्लेटफॉर्म OLX की तर्ज पर काम करेगा, जहां पशुपालक अपनी गाय बेचने के लिए विज्ञापन दे सकेंगे और गोसेवा से जुड़े लोग गाय खरीदकर उनकी सेवा कर सकेंगे।

    शंकराचार्य ने कहा कि अगर कोई हिंदू अपनी गाय बेचना चाहता है, तो वह उन्हें बेचे। उन्होंने कहा, “हम गायों को कटने नहीं देंगे और किसी गोहत्यारे को गाय खरीदने नहीं देंगे।” उन्होंने दावा किया कि वेबसाइट के जरिए बूढ़ी, दूध न देने वाली या कसाई को बेची जाने वाली गायों को बचाने का प्रयास किया जाएगा।

    उन्होंने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर यह नैरेटिव फैलाया जा रहा है कि अगर मुसलमान गाय खरीदना बंद कर देंगे या गोमांस खाना छोड़ देंगे तो हिंदू पशुपालक आर्थिक संकट में आ जाएंगे। इसी के जवाब में यह पहल शुरू की जा रही है, ताकि गोसंरक्षण के इच्छुक लोग सीधे गाय खरीद सकें।

    शंकराचार्य ने कहा कि मुस्लिम समाज के कई लोग भी गोहत्या बंदी के समर्थन में हैं और उन्होंने स्वीकार किया है कि गोमांस खाना इस्लाम में कोई अनिवार्य धार्मिक कर्तव्य नहीं है। उन्होंने कहा कि देश में गोहत्या बंद होने से सामाजिक सौहार्द और आपसी सद्भाव को मजबूती मिलेगी।

    Tags :
    Share :

    Top Stories