• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    May 22, 2026

    PM मोदी को झालमुड़ी खिलाना पड़ा भारी, दुकानदार को मिली जान से मारने की धमकी

    पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाले दुकानदार को अब जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। दुकानदार बिक्रम कुमार ने शुक्रवार को बताया कि उसे पाकिस्तान और बांग्लादेश से लगातार फोन कॉल आ रहे हैं। कॉल करने वाले लोग उसकी दुकान को बम से उड़ाने की धमकी दे रहे हैं।

    बिक्रम ने बताया कि एक वीडियो कॉल के दौरान कुछ लोगों ने हथियार भी दिखाए। धमकियों के बाद से वह और उसका परिवार डरे हुए हैं और तनाव में जी रहे हैं।

    दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 अप्रैल को पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान रोड शो किया था। इसी दौरान उन्होंने सड़क किनारे बिक्रम कुमार की दुकान पर रुककर झालमुड़ी खरीदी और खाई थी। पीएम मोदी ने इस मुलाकात का करीब 40 सेकेंड का वीडियो और तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी साझा की थीं।

    वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी बिक्रम से बातचीत करते और बच्चों को झालमुड़ी खिलाते नजर आए थे। इस दौरान पीएम और दुकानदार के बीच हल्का-फुल्का मजाक भी हुआ था।

    बिक्रम कुमार मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं और फिलहाल अपने माता-पिता के साथ पश्चिम बंगाल में रहते हैं। पीएम से मुलाकात के बाद बिक्रम ने कहा था कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि प्रधानमंत्री उनकी दुकान पर आकर झालमुड़ी खाएंगे। उन्होंने पैसे लेने से मना किया था, लेकिन पीएम मोदी ने जबरदस्ती पैसे दिए और झालमुड़ी की तारीफ भी की थी।

    बिक्रम के अनुसार पीएम मोदी ने उनसे पढ़ाई और कमाई के बारे में भी पूछा था। उन्होंने बताया था कि आर्थिक तंगी के कारण वह ज्यादा पढ़ाई नहीं कर सके और रोजाना करीब 1000 से 1200 रुपए की कमाई कर लेते हैं। पीएम करीब 10 मिनट तक उनकी दुकान पर रुके थे।

    Tags :
    Share :

    Top Stories