प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इटली की प्रधानमंत्री Giorgia Meloni को मेलोडी टॉफी गिफ्ट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इसकी डिमांड अचानक बढ़ गई है। बढ़ती मांग को देखते हुए Parle Products ने मेलोडी टॉफी का प्रोडक्शन बढ़ा दिया है।
पार्ले प्रोडक्ट्स के वाइस प्रेसिडेंट मयांक शाह ने बताया कि यह ब्रांड के इतिहास का सबसे बड़ा कैंपेन बन गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के इस कदम ने स्वदेशी ब्रांड को वैश्विक मंच पर नई पहचान दी है। कंपनी अब मेलोडी को दुनिया भर में और मजबूत तरीके से प्रमोट करने की तैयारी कर रही है।
कंपनी के मुताबिक, वीडियो वायरल होने के बाद क्विक कॉमर्स और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर मेलोडी की बिक्री और सर्च में बड़ा उछाल आया है। भारत के साथ-साथ विदेशों से भी टॉफी की मांग तेजी से बढ़ रही है। इसी को देखते हुए कंपनी ने तुरंत प्रोडक्शन बढ़ाने का फैसला लिया।
मयांक शाह ने कहा कि जब प्रधानमंत्री विश्व नेताओं को पार्ले मेलोडी जैसे भारतीय ब्रांड गिफ्ट कर रहे हैं, तो यह पूरे देश और कंपनी के लिए गर्व का पल है। उन्होंने बताया कि कंपनी डिजिटल और अन्य मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी मेलोडी के प्रमोशन की तैयारी कर रही है।
1983 से बाजार में मौजूद मेलोडी टॉफी को लेकर सोशल मीडिया पर ‘Melodi’ मीम्स भी तेजी से वायरल हो रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पार्ले ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- “1983 से रिश्तों में मिठास घोल रहे हैं।”
You May Also Like
झारखंड के जमशेदपुर में हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस पटरी से उतरी,कई मौत
झारखंड के चक्रधरपुर में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है. 12810 हावड़ा- CSMT ट्रेन पटरी से उतर गई है.
... READ MORE
बॉम्बे हाईकोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद पर लगाया 4 करोड़ का जुर्माना
बॉम्बे हाईकोर्ट ने योग गुरु बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद पर चार करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया ह...
READ MORETop Stories
-
सलमान खान के सामने हाथ जोड़ता दिखा पैपराजी, वीडियो वायरल
- Author
- May 21, 2026
-
लिव-इन रिलेशन पर टोकती थी सहेली, गुस्से में की बेरहमी से हत्या
- Author
- May 21, 2026
-
आशीर्वाद नगर में चोरी की कोशिश नाकाम, मकान मालिक को देख बदमाश फरा
- Author
- May 21, 2026
-
PM मोदी के वायरल वीडियो का असर, पार्ले ने बढ़ाया मेलोडी टॉफी का उत्पादन
- Author
- May 21, 2026
-
गोल्ड-सिल्वर की कीमतों में बड़ी नरमी, चांदी में ₹2,600 से ज्यादा की गिरावट
- Author
- May 21, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
