• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    May 21, 2026

    लिव-इन रिलेशन पर टोकती थी सहेली, गुस्से में की बेरहमी से हत्या

    बीकानेर के चर्चित मुस्कान हत्याकांड में कोर्ट ने महिला और उसके बॉयफ्रेंड को उम्रकैद की सजा सुनाई है। बीकानेर जिला एवं सेशन न्यायालय ने जोधपुर निवासी विकास मान और संगीता को हत्या, साक्ष्य मिटाने और अवैध हथियार रखने का दोषी माना। कोर्ट ने दोनों पर एक-एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है।

    मामले के अनुसार मुस्कान दोनों के लिव-इन रिलेशन के खिलाफ थी और उन्हें बार-बार टोका करती थी। इससे नाराज होकर दोनों ने मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची। हत्या के बाद शव के टुकड़े कर दिए गए। मुस्कान का धड़ बीकानेर में फेंका गया, जबकि सिर और हाथ जोधपुर के रातानाडा इलाके के नाले में मिले थे।

    15 जून 2024 को बीकानेर के कोटड़ी घड़सीसर अंडरब्रिज के पास कचरे में महिला का धड़ मिला था। शव की गर्दन और हाथ गायब थे। इसके छह दिन बाद जोधपुर में कट्टे में सिर और हाथ बरामद हुए। पुलिस ने टोल नाके और कार डिटेल के जरिए आरोपियों की पहचान कर मामले का खुलासा किया था।

    अदालत में अभियोजन पक्ष ने 18 गवाह, 144 दस्तावेज और 22 साक्ष्य पेश किए। कोर्ट ने हत्या के मामले में उम्रकैद, साक्ष्य मिटाने पर 5 साल की सजा और आर्म्स एक्ट के तहत एक साल के कारावास की सजा सुनाई।

    Tags :
    Share :

    Top Stories