• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    May 26, 2026

    श्रद्धा में डूबा अयोध्या, गंगा दशहरा पर घाटों पर हजारों भक्तों ने लगाई आस्था की डुबकी

     

    गंगा दशहरा के अवसर पर मंगलवार को यूपी के वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या के घाटों पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। काशी के असी घाट पर मां गंगा को 12 राज्यों से आई 5100 साड़ियों से बनी 25,500 फीट लंबी चुनरी अर्पित की गई। साथ ही 501 लीटर दूध से मां गंगा का दुग्धाभिषेक किया गया।

    वाराणसी के दशाश्वमेध और असी घाट पर सुबह से श्रद्धालु गंगा स्नान और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते रहे। दोपहर तक काशी में करीब डेढ़ लाख श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगा चुके थे, जबकि प्रयागराज संगम में 6 लाख और अयोध्या के सरयू घाट पर 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने स्नान किया।

    गंगा दशहरा के मौके पर घाटों पर भजन-कीर्तन, आरती और दीप सज्जा का आयोजन किया गया। शाम को काशी में विशेष गंगा आरती होगी, जिससे पूरा माहौल देव दीपावली जैसा नजर आएगा। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस और जल पुलिस अलर्ट मोड पर रही। ड्रोन से निगरानी की गई और बिना लाइफ जैकेट चल रही 3 नावों को सीज किया गया।

    ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, अधिकमास में आठ साल बाद गंगा दशहरा का महापर्व पड़ने से इसका महत्व और बढ़ गया है। श्रद्धालुओं का मानना है कि इस दिन गंगा स्नान और दान-पुण्य करने से पापों से मुक्ति मिलती है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories