• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    June 01, 2026

    SDM ने चिपकाया नोटिस, असद के घर पर जल्द चलेगा बुलडोजर; सोम का जिहादियों पर निशाना

    गाजियाबाद के खोड़ा क्षेत्र में 11वीं के छात्र सूर्या चौहान हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद के घर पर प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। सोमवार को प्रशासनिक टीम असद के घर पहुंची और अवैध कब्जे के आरोप में मकान के बाहर नोटिस चस्पा किया।

    एसडीएम की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि जिस जमीन पर मकान बना है, उस पर अवैध कब्जा किया गया है। असद के पिता नवाब को 15 दिन के भीतर एसडीएम कार्यालय में जवाब प्रस्तुत करने और स्वयं अवैध कब्जा हटाने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित समय में कार्रवाई नहीं होने पर प्रशासन द्वारा मकान ध्वस्त किया जाएगा।

    प्रशासन ने ढोल बजवाकर और मुनादी कराकर नोटिस की जानकारी भी सार्वजनिक की। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा।

    इस बीच भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम ने सोमवार को मृतक छात्र सूर्या चौहान के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी। उन्होंने कहा कि खोड़ा क्षेत्र में अवैध संपत्तियों और धन के स्रोतों की जांच कराई जाएगी। साथ ही अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

    गौरतलब है कि 28 मई को बकरीद के दिन 11वीं के छात्र सूर्या चौहान की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में मुख्य आरोपी असद रविवार तड़के पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था। पुलिस ने हत्याकांड की साजिश रचने के आरोप में असद के पिता नवाब समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है।

    घटना के पांचवें दिन भी खोड़ा क्षेत्र में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात है। प्रशासन ने इलाके में विशेष अभियान चलाकर अपराधियों और अवैध कब्जों की जांच शुरू कर दी है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories