वृंदावन के संत Premanand Maharaj ने अपनी खराब तबीयत के बीच भक्तों के नाम भावुक संदेश जारी किया है। उन्होंने कहा, “बिल्कुल चिंता मत करो। हम मिलें न मिलें, बोलें न बोलें, हम आप सबको बहुत प्यार करते हैं। बिना बोले भी तुम्हारे दिमाग में हम रहेंगे।” उनका यह वीडियो केली कुंज आश्रम ट्रस्ट के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया।
संत प्रेमानंद महाराज पिछले 9 दिनों से रात्रि पदयात्रा नहीं कर रहे हैं। 17 मई से उनकी पदयात्रा और एकांतिक मुलाकातें बंद हैं। शिष्यों के अनुसार उनकी तबीयत ठीक नहीं है। प्रेमानंद महाराज की दोनों किडनियां खराब हैं और उन्हें सप्ताह में 2-3 बार डायलिसिस करानी पड़ती है।
वीडियो संदेश में उन्होंने भक्तों से कहा कि उनकी चिंता छोड़कर श्रीजी का ध्यान करें और नाम जप में लगे रहें। उन्होंने कहा, “जो कुछ हो रहा है, वह सब आपके लिए हो रहा है। खूब भजन करो, आश्रित रहो और प्रसन्न रहो।”
हालांकि तीन दिन पहले प्रेमानंद महाराज केली कुंज आश्रम से निकलकर वराह घाट स्थित गुरु संत गोविंद शरण महाराज के दर्शन करने पहुंचे थे।
प्रेमानंद महाराज रोज तड़के 3 बजे केली कुंज आश्रम से सौभरी वन तक करीब डेढ़ किलोमीटर की पदयात्रा करते थे। उनके दर्शन के लिए हजारों भक्त जुटते थे। वीकेंड और बड़े पर्वों पर यह संख्या लाखों तक पहुंच जाती थी।
You May Also Like
झारखंड के जमशेदपुर में हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस पटरी से उतरी,कई मौत
झारखंड के चक्रधरपुर में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है. 12810 हावड़ा- CSMT ट्रेन पटरी से उतर गई है.
... READ MORE
बॉम्बे हाईकोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद पर लगाया 4 करोड़ का जुर्माना
बॉम्बे हाईकोर्ट ने योग गुरु बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद पर चार करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया ह...
READ MORETop Stories
-
राजस्थान SI भर्ती में नई अपडेट, सभी अभ्यर्थियों को फिर से KYC करानी होगी
- Author
- May 25, 2026
-
टॉप-3 बल्लेबाजों ने बनाए 1300+ रन, टीमों की सफलता की बड़ी वजह
- Author
- May 25, 2026
-
अमेरिकी विदेश मंत्री दंपती ने ताजमहल का किया दीदार, इतिहास में दिखाई दिलचस्पी
- Author
- May 25, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
