उत्तर प्रदेश भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। रविवार को प्रदेश के 50 से ज्यादा शहरों में गर्म हवाएं चलीं। बांदा सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। झांसी, उरई और प्रयागराज में भी पारा 45 डिग्री के पार पहुंच गया।
भीषण गर्मी के बीच मुजफ्फरनगर में नेशनल हाईवे-58 पर चलती स्विफ्ट कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार महिला, बच्चों और ड्राइवर समेत चार लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। शुरुआती आशंका है कि हादसा CNG किट या शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ।
वहीं मुरादाबाद में ट्रैफिक ड्यूटी कर रहे पीआरडी जवान किशन स्वरूप की मौत हो गई। वह दोपहर में मधुबनी चौराहे पर ड्यूटी कर रहे थे, तभी अचानक चक्कर आने के बाद सड़क पर गिर पड़े। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक तौर पर मौत की वजह हीट स्ट्रोक मानी जा रही है।
गर्मी का असर आम जनजीवन के साथ बिजली व्यवस्था और वन्यजीवों पर भी दिखाई दे रहा है। उन्नाव और गोंडा में ट्रांसफॉर्मरों को ठंडा रखने के लिए कूलर, पंखे और पानी का इस्तेमाल किया जा रहा है। वहीं दुधवा नेशनल पार्क और इटावा सफारी में जानवर पानी में राहत लेते नजर आए।
मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक सोमवार से शुरू हो रहा नौतपा गर्मी को और बढ़ाएगा। हालांकि पूर्वांचल के 14 जिलों में हल्की बारिश, तेज हवाएं और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना भी जताई गई है।
मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर 11 बजे से 3 बजे तक धूप में निकलने से बचने, ज्यादा पानी पीने और हीट स्ट्रोक से सावधान रहने की सलाह दी है।
You May Also Like
झारखंड के जमशेदपुर में हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस पटरी से उतरी,कई मौत
झारखंड के चक्रधरपुर में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है. 12810 हावड़ा- CSMT ट्रेन पटरी से उतर गई है.
... READ MORE
बॉम्बे हाईकोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद पर लगाया 4 करोड़ का जुर्माना
बॉम्बे हाईकोर्ट ने योग गुरु बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद पर चार करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया ह...
READ MORETop Stories
-
बातचीत से निकला समाधान: SBI कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल फिलहाल टली
- Author
- May 24, 2026
-
टॉप-10 कंपनियों में बढ़ी चमक: रिलायंस, TCS और ICICI बैंक ने जोड़े हजारों करोड़
- Author
- May 24, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
