• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    May 23, 2026

    ट्विशा केस में नया मोड़, AIIMS टीम कल करेगी पोस्टमॉर्टम; पति पुलिस हिरासत में

     

    भोपाल की एक्ट्रेस और मॉडल ट्विशा शर्मा मौत मामले में आरोपी पति समर्थ सिंह को शनिवार को जिला कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। साथ ही ट्विशा के परिजनों की मांग पर समर्थ का पासपोर्ट जब्त करने के भी आदेश दिए गए हैं।

    समर्थ को शुक्रवार देर रात जबलपुर से भोपाल लाया गया था। कोर्ट में पेशी से पहले उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। पुलिस अब उससे घटना वाली रात, पारिवारिक विवाद, मोबाइल चैट, कॉल डिटेल और फरारी के दौरान किन लोगों ने मदद की, इस संबंध में पूछताछ करेगी।

    इधर, ट्विशा शर्मा के शव का दोबारा पोस्टमॉर्टम रविवार को भोपाल AIIMS में किया जाएगा। इसके लिए दिल्ली AIIMS के चार वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम भोपाल पहुंच रही है। हाईकोर्ट ने पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराने के निर्देश भी दिए हैं।

    मामले में ट्विशा का आखिरी CCTV वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह ससुराल के पास स्थित ब्यूटी पार्लर में मेकअप कराती नजर आ रही है। वहीं परिजनों ने पुलिस पर आरोपियों को संरक्षण देने के आरोप लगाते हुए जांच टीम से कुछ अधिकारियों को हटाने की मांग की है।

    बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने आरोपी समर्थ सिंह का वकालत लाइसेंस भी तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। वहीं, मध्य प्रदेश सरकार ने मामले की CBI जांच के लिए केंद्र सरकार को सहमति पत्र भेज दिया है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories