दिल्ली में शिक्षा मंत्रालय के कार्यालय वाली बिल्डिंग में आग, सभी लोग सुरक्षित निकाले गए
नई दिल्ली। दिल्ली के आईटीओ स्थित स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) की इमारत में सोमवार सुबह आग लग गई। आग बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर लगी, जहां शिक्षा मंत्रालय के कुछ कार्यालय संचालित होते हैं। घटना के बाद इमारत में मौजूद फैकल्टी, कर्मचारी और छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
दिल्ली फायर सर्विस के अनुसार सुबह 9:37 बजे आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। आग पर काबू पाने के लिए स्काई लिफ्ट का भी इस्तेमाल किया गया।
AC में स्पार्किंग से आग लगने की आशंका
प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह एयर कंडीशनर (AC) यूनिट में तकनीकी खराबी मानी जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने से पहले AC यूनिट से धुआं और स्पार्किंग दिखाई दी थी, जिसके बाद आग तेजी से फैल गई। हालांकि अधिकारियों ने अभी आग लगने के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
अधिकारियों के मुताबिक घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग पर पूरी तरह नियंत्रण मिलने के बाद विस्तृत जांच की जाएगी।
कांग्रेस ने उठाए सवाल
घटना पर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि शिक्षा मंत्रालय के कार्यालयों में आग लगने की खबर चिंताजनक है और मामला संदिग्ध प्रतीत होता है।
वहीं कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सचिव बीवी श्रीनिवास ने भी सोशल मीडिया पर टिप्पणी करते हुए सरकार पर निशाना साधा।
राष्ट्रीय महत्व का संस्थान है SPA
स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) की स्थापना वर्ष 1941 में हुई थी। वर्ष 2008 में इसे राष्ट्रीय महत्व का संस्थान घोषित किया गया। दिल्ली के अलावा इसके परिसर भोपाल और विजयवाड़ा में भी हैं। संस्थान में आर्किटेक्चर, अर्बन प्लानिंग, डिजाइन और भवन निर्माण से जुड़े विभिन्न पाठ्यक्रम संचालित किए जाते हैं।
You May Also Like
झारखंड के जमशेदपुर में हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस पटरी से उतरी,कई मौत
झारखंड के चक्रधरपुर में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है. 12810 हावड़ा- CSMT ट्रेन पटरी से उतर गई है.
... READ MORE
बॉम्बे हाईकोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद पर लगाया 4 करोड़ का जुर्माना
बॉम्बे हाईकोर्ट ने योग गुरु बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद पर चार करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया ह...
READ MORETop Stories
-
ब्लैकबक केस से जुड़े नाम पर आपत्ति? 'काला हिरण' फिल्म को लेकर सलमान का लीगल एक्शन
- Author
- June 02, 2026
-
हेल्थ टिप्स: ज्यादा या कम नहीं, उम्र के अनुसार पिएं सही मात्रा में दूध
- Author
- June 02, 2026
-
फिजिकल हेल्थ: हंतावायरस से बचना है तो बरतें ये सावधानियां, डॉक्टर की सलाह
- Author
- June 02, 2026
-
IIT की राह पर बेटियों की बड़ी उड़ान, JEE एडवांस्ड में 22% बढ़ी भागीदारी
- Author
- June 02, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
