एअर इंडिया की दिल्ली से बेंगलुरु जा रही फ्लाइट AI2651 गुरुवार को केंपेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान हादसे का शिकार होते-होते बच गई। विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकरा गया। एविएशन भाषा में इस घटना को ‘टेल स्ट्राइक’ कहा जाता है। हालांकि पायलट ने विमान को सुरक्षित उतार लिया और सभी 181 यात्री व क्रू सदस्य सुरक्षित हैं।
सूत्रों के मुताबिक, विमान दूसरे प्लेन के टेकऑफ से पैदा हुए ‘वेक टर्बुलेंस’ की चपेट में आ गया था। इससे विमान का बैलेंस बिगड़ गया। पायलट को लैंडिंग में दिक्कत का अंदाजा हो गया था, इसलिए उसने नियमों के तहत ‘गो-अराउंड’ किया और विमान को दोबारा हवा में ले गया। दूसरी बार लैंडिंग के दौरान विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकरा गया।
घटना के बाद विमान को जांच के लिए ग्राउंड कर दिया गया है। एयरलाइन और एयरपोर्ट अधिकारियों ने सुरक्षा जांच शुरू कर दी है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) को भी इसकी जानकारी दे दी गई है।
वहीं, बेंगलुरु से दिल्ली जाने वाली वापसी फ्लाइट AI2652 रद्द कर दी गई है। एयरलाइन ने यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने की बात कही है। एयरपोर्ट पर एअर इंडिया की ग्राउंड टीम यात्रियों की मदद में जुटी हुई है।
You May Also Like
झारखंड के जमशेदपुर में हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस पटरी से उतरी,कई मौत
झारखंड के चक्रधरपुर में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है. 12810 हावड़ा- CSMT ट्रेन पटरी से उतर गई है.
... READ MORE
बॉम्बे हाईकोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद पर लगाया 4 करोड़ का जुर्माना
बॉम्बे हाईकोर्ट ने योग गुरु बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद पर चार करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया ह...
READ MORETop Stories
-
सलमान खान के सामने हाथ जोड़ता दिखा पैपराजी, वीडियो वायरल
- Author
- May 21, 2026
-
लिव-इन रिलेशन पर टोकती थी सहेली, गुस्से में की बेरहमी से हत्या
- Author
- May 21, 2026
-
आशीर्वाद नगर में चोरी की कोशिश नाकाम, मकान मालिक को देख बदमाश फरा
- Author
- May 21, 2026
-
PM मोदी के वायरल वीडियो का असर, पार्ले ने बढ़ाया मेलोडी टॉफी का उत्पादन
- Author
- May 21, 2026
-
गोल्ड-सिल्वर की कीमतों में बड़ी नरमी, चांदी में ₹2,600 से ज्यादा की गिरावट
- Author
- May 21, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
