• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    May 24, 2026

    दिनदहाड़े लूट के बाद पुलिस से भिड़े बदमाश: अलीगढ़ एनकाउंटर में 2 बदमाश ढेर, दो जवान घायल

    अलीगढ़ में महिलाओं से लूटपाट करने वाले दो बदमाश पुलिस एनकाउंटर में मारे गए। दोनों बदमाशों ने रविवार दोपहर एक महिला से कुंडल लूटे थे, जिसके बाद पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई थी। देर शाम मढौली गांव के पास पुलिस ने दोनों को घेर लिया। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जवाबी कार्रवाई में दोनों ढेर हो गए।

    मारे गए बदमाशों की पहचान हापुड़ निवासी रजा मोहम्मद और बुलंदशहर निवासी मोमीन के रूप में हुई है। रजा मोहम्मद पर 40 और मोमीन पर 27 आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। एनकाउंटर में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    पुलिस के मुताबिक, 17 मई को मडराक थाना क्षेत्र में खेतों में काम कर रही महिलाओं को तमंचा दिखाकर दोनों बदमाशों ने कुंडल, पाजेब और अन्य जेवर लूट लिए थे। इसके बाद रविवार दोपहर अतरौली क्षेत्र में भी एक महिला से कुंडल लूटने की वारदात सामने आई।

    एसएसपी Neeraj Singh Jadaun ने बताया कि कई दिनों से दोनों अपराधियों की तलाश में नाकेबंदी और कॉम्बिंग अभियान चलाया जा रहा था। रविवार सुबह खैर थाना क्षेत्र में भी दोनों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर फरार होने की कोशिश की थी।

    देर शाम पुलिस को दोनों बदमाशों की लोकेशन मिलने पर घेराबंदी की गई। पुलिस के सरेंडर करने के कहने पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली पुलिस वाहन पर लगी, जबकि एसओ अतरौली और एसओ हरदुआगंज की बुलेटप्रूफ जैकेट पर भी गोली लगी। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

    पुलिस ने बदमाशों के पास से हथियार और बाइक बरामद की है। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories