जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में सोमवार दोपहर दुनिया के तीसरे सबसे ऊंचे रोपवे ‘गुलमर्ग गोंडोला’ में तकनीकी खराबी आने से बड़ा हादसा टल गया। दोपहर करीब 2:30 बजे रोपवे के सभी केबिन अचानक रुक गए, जिससे करीब 300 पर्यटक बीच हवा में फंस गए। इनमें महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं।
सेना के अनुसार, कुल 65 केबिन हवा में अटके थे। एक केबिन में 6 लोग बैठ सकते हैं। अब तक 16 केबिनों से करीब 80 पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। मौके पर सेना, SDRF और NDRF की टीमें संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं।
घटना के वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें जवान रस्सियों और सीढ़ियों के सहारे पर्यटकों को नीचे उतारते नजर आ रहे हैं। कुछ केबिन ज्यादा ऊंचाई पर होने के कारण रेस्क्यू में काफी सावधानी बरती जा रही है। फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
गुलमर्ग गोंडोला एशिया का सबसे ऊंचा और लंबा केबल कार सिस्टम माना जाता है। इसकी अधिकतम ऊंचाई करीब 3,980 मीटर है। यह गुलमर्ग से कोंगडोरी होते हुए अफरवात पीक तक जाता है और देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल है।
घटना पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री Omar Abdullah ने कहा कि सभी पर्यटक सुरक्षित हैं और सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। वहीं उपराज्यपाल Manoj Sinha ने बताया कि पुलिस, सेना और राहत एजेंसियों की टीमें मौके पर मौजूद हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
You May Also Like
झारखंड के जमशेदपुर में हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस पटरी से उतरी,कई मौत
झारखंड के चक्रधरपुर में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है. 12810 हावड़ा- CSMT ट्रेन पटरी से उतर गई है.
... READ MORE
बॉम्बे हाईकोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद पर लगाया 4 करोड़ का जुर्माना
बॉम्बे हाईकोर्ट ने योग गुरु बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद पर चार करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया ह...
READ MORETop Stories
-
ब्लैकबक केस से जुड़े नाम पर आपत्ति? 'काला हिरण' फिल्म को लेकर सलमान का लीगल एक्शन
- Author
- June 02, 2026
-
हेल्थ टिप्स: ज्यादा या कम नहीं, उम्र के अनुसार पिएं सही मात्रा में दूध
- Author
- June 02, 2026
-
फिजिकल हेल्थ: हंतावायरस से बचना है तो बरतें ये सावधानियां, डॉक्टर की सलाह
- Author
- June 02, 2026
-
IIT की राह पर बेटियों की बड़ी उड़ान, JEE एडवांस्ड में 22% बढ़ी भागीदारी
- Author
- June 02, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
