• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    May 22, 2026

    यूपी बना गर्मी का केंद्र, दुनिया के सबसे गर्म शहरों की सूची में 13 शहर शामिल

    देशभर में भीषण गर्मी का कहर लगातार जारी है और अगले तीन दिन तक राहत मिलने के आसार नहीं हैं। AQI वेदर के मुताबिक शुक्रवार दोपहर 3 बजे दुनिया के 22 सबसे गर्म शहर भारत में दर्ज किए गए, जहां तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। इनमें सबसे ज्यादा 13 शहर उत्तर प्रदेश के हैं। ओडिशा का बोलांगीर और बिहार का सासाराम सबसे गर्म शहरों में शामिल रहे।

    भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार गुरुवार को देश के 35 शहरों में रात का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। इससे लोगों को रात में भी गर्म हवाओं और उमस का सामना करना पड़ा।

    भीषण गर्मी को देखते हुए बिहार के पटना और गया में 22 से 26 मई तक पांचवीं कक्षा तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। वहीं मधेपुरा और सहरसा में गुरुवार को आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई।

    पंजाब सरकार ने भी गर्मी को देखते हुए सरकारी दफ्तरों और स्कूलों के समय में बदलाव किया है। अब सरकारी कार्यालय और स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक संचालित होंगे।

    विशेषज्ञों का कहना है कि गर्मियों में पानी की खपत तेजी से बढ़ जाती है। पीने, नहाने, खाना पकाने और साफ-सफाई में ज्यादा पानी खर्च होता है। ऐसे में लोगों को पानी बचाने और पर्याप्त स्टोरेज रखने की सलाह दी जा रही है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories