Uttar Pradesh से पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री Suvendu Adhikari के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार किया गया है। CBI ने बलिया निवासी राजकुमार सिंह को मुजफ्फरनगर से पकड़ा। उसे इस हत्याकांड का मुख्य शूटर माना जा रहा है।
चंद्रनाथ रथ की 6 मई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हमलावरों ने उनकी कार रुकवाकर कई राउंड फायरिंग की थी, जिसमें उन्हें सीने और पेट में तीन गोलियां लगी थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच CBI को सौंपी गई थी।
CBI को सूचना मिली थी कि राजकुमार सिंह हरिद्वार से लौट रहा है। इसके बाद मुजफ्फरनगर के छपार क्षेत्र स्थित टोल प्लाजा के पास जाल बिछाया गया। सोमवार तड़के जैसे ही उसकी गाड़ी वहां पहुंची, टीम ने उसे दबोच लिया। बाद में आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से CBI को 24 घंटे की रिमांड मिल गई।
जांच एजेंसियों के मुताबिक, हत्या की साजिश और वारदात में कम से कम आठ लोगों के शामिल होने की आशंका है। हमलावरों ने वारदात से पहले कई दिनों तक चंद्रनाथ रथ की रेकी की थी। जांच में सामने आया कि हत्या में इस्तेमाल कार और बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थीं।
राजकुमार सिंह बलिया का रहने वाला है और पहले भी एक मामले में जेल जा चुका है। उसके पिता त्रिभुवन नारायण सिंह ने कहा कि उन्हें CBI ने फोन कर बेटे की गिरफ्तारी की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जांच में सच्चाई सामने आ जाएगी।
इससे पहले 10 मई को बलिया निवासी राज सिंह को अयोध्या से गिरफ्तार किया गया था। जांच एजेंसियों का मानना है कि हत्या प्रोफेशनल शूटरों ने सुनियोजित तरीके से अंजाम दी थी।
You May Also Like
झारखंड के जमशेदपुर में हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस पटरी से उतरी,कई मौत
झारखंड के चक्रधरपुर में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है. 12810 हावड़ा- CSMT ट्रेन पटरी से उतर गई है.
... READ MORE
बॉम्बे हाईकोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद पर लगाया 4 करोड़ का जुर्माना
बॉम्बे हाईकोर्ट ने योग गुरु बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद पर चार करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया ह...
READ MORETop Stories
-
अस्पताल के बाहर गुस्से में दिखे सलमान खान, पैपराजी से हुई तीखी बहस
- Author
- May 20, 2026
-
बिग बी को लेकर बड़ी खबर, 16 मई से नानावटी अस्पताल में भर्ती होने का दावा
- Author
- May 20, 2026
-
भाई और पिता की मौत ने तोड़ा जूनियर एनटीआर को, ट्रॉमा में नहीं दे सके मुखाग्नि
- Author
- May 20, 2026
-
मिशेल ओबामा ने शेयर किए पेरेंटिंग अनुभव, कहा- बच्चों को मजबूत बनाना जरूरी
- Author
- May 20, 2026
-
समर वर्कआउट सेफ्टी टिप्स: हीट स्ट्रोक से बचने के लिए अपनाएं जरूरी सावधानियां
- Author
- May 20, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
