• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    May 26, 2026

    यूपी में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश से तबाही; कई इलाकों में बिजली गुल

    यूपी में नौतपा के दूसरे दिन मौसम का डबल असर देखने को मिला। सोमवार देर रात कई जिलों में तेज आंधी-तूफान और बारिश हुई, जबकि मंगलवार को 39 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया। लखीमपुर खीरी में तेज हवाओं से पेड़ और बिजली के पोल उखड़ गए, वहीं कई घरों की पानी की टंकियां उड़ गईं।

    लखनऊ, गोंडा, बस्ती और गोरखपुर समेत कई जिलों में करीब 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चली। गोंडा, लखीमपुर, बस्ती, शाहजहांपुर और सीतापुर में आंधी-बारिश से जुड़े हादसों में बच्चे समेत 6 लोगों की मौत हो गई। संभल, अयोध्या, उन्नाव और बदायूं में भी तेज हवाओं के साथ बारिश दर्ज की गई।

    मौसम विभाग ने बांदा, चित्रकूट और प्रयागराज में रेड अलर्ट जारी किया है। यहां भीषण लू चलने की संभावना जताई गई है। पिछले 24 घंटे में बांदा देश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। झांसी में 46°C, जालौन में 45.8°C और आगरा में 45.5°C तापमान रिकॉर्ड हुआ।

    मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, प्रदेश में भीषण गर्मी, सक्रिय ट्रफ लाइन और दक्षिण बिहार के ऊपर बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र की वजह से मौसम में बदलाव आया है। विभाग ने 28 मई से प्रदेशभर में आंधी, बारिश और तापमान में 8 से 10 डिग्री तक गिरावट की संभावना जताई है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories