भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने मिड और सीनियर लेवल पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। भर्ती प्रक्रिया के तहत भारत पेट्रो रिसोर्सेज लिमिटेड (BPRL), कंपनी सेक्रेटरी, फाइनेंस, पेट्रोकेमिकल्स और वे-साइड अमेनिटीज (WSA) विभागों में अनुभवी उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं।
इच्छुक उम्मीदवार 31 मई से 20 जून 2026 रात 11:59 बजे तक BPCL के आधिकारिक करियर पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती के तहत BPRL में 5, कंपनी सेक्रेटरी में 4, पेट्रोकेमिकल्स में 2 और WSA विभाग में 5 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। फाइनेंस विभाग में रिक्तियां आवश्यकता के अनुसार भरी जाएंगी।
विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यताएं निर्धारित की गई हैं। BPRL पदों के लिए BE/BTech या जियोलॉजी/जियोफिजिक्स में पोस्ट ग्रेजुएशन, कंपनी सेक्रेटरी पद के लिए ICSI योग्यता और फाइनेंस पदों के लिए CA या ICWA अनिवार्य है। वहीं पेट्रोकेमिकल्स और WSA विभागों के लिए संबंधित इंजीनियरिंग या मैनेजमेंट क्षेत्र में डिग्री आवश्यक होगी।
अधिकांश पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 34 से 50 वर्ष तय की गई है, जबकि कुछ वरिष्ठ पदों के लिए यह सीमा 55 वर्ष तक हो सकती है।
चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार आकर्षक वेतन पैकेज मिलेगा। E2 ग्रेड के लिए अनुमानित वार्षिक CTC 21.07 लाख रुपए से शुरू होकर E8 ग्रेड के लिए 55.49 लाख रुपए प्रतिवर्ष तक जाएगा।
आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी-एनसीएल, ईडब्ल्यूएस और पूर्व सैनिक वर्ग के लिए 1180 रुपए निर्धारित किया गया है। वहीं एससी, एसटी और दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।
भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी और पात्रता की शर्तें उम्मीदवार BPCL की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।
You May Also Like
सहायक खनि अभियंता पदों का संशोधित वर्गवार वर्गीकरण जारी
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा भूवैज्ञानिक एवं सहायक खनि अभियन्ता भर्ती -2024 के अंतर्गत सहायक खनि...
READ MORE
सहायक आचार्य: गारमेंट प्रोडक्शन एंड एक्सपोर्ट मैनेजमेंट- आयोग ने जारी की साक्षात्कार के लिए सफल अभ्...
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक आचार्य - गारमेंट प्रोडक्शन एंड एक्सपोर्ट मैनेजमेंट विषय की पर...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
