केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सीधी भर्ती कोटा (DRQ) 2026 परीक्षा के तहत ग्रुप ए, बी और सी पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को राहत दी है। बोर्ड ने आवेदन पत्र में सुधार के लिए करेक्शन विंडो खोल दी है। उम्मीदवार cbse.gov.in पर जाकर अपने आवेदन फॉर्म में जरूरी बदलाव कर सकते हैं।
सीबीएसई के अनुसार, यह करेक्शन विंडो मंगलवार रात 11:59 बजे तक खुली रहेगी। उम्मीदवारों को सिर्फ एक बार ही सुधार करने की अनुमति दी गई है। तय समय के बाद किसी भी प्रकार के बदलाव स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
इन जानकारियों में कर सकते हैं सुधार
करेक्शन विंडो के दौरान उम्मीदवार निम्न विवरणों में संशोधन कर सकेंगे—
- उम्मीदवार का नाम (केवल स्पेलिंग में सुधार)
- पिता का नाम
- माता का नाम
- लिंग
- राष्ट्रीयता
- शैक्षणिक योग्यता
- फोटो और हस्ताक्षर
- एक से अधिक पदों के लिए आवेदन की स्थिति में विकल्प/प्राथमिकता क्रम
करेक्शन करने की प्रक्रिया
- सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- DRQ 2026 भर्ती नोटिफिकेशन पर क्लिक करें
- एप्लीकेशन करेक्शन विंडो खोलें
- लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें
- आवश्यक जानकारी में सुधार करें
- फॉर्म को ध्यान से जांचें (एक ही मौका मिलेगा)
- यदि लागू हो तो अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करें
- सबमिट करने के बाद आवेदन की कॉपी सेव कर लें
सीबीएसई ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि करेक्शन करते समय पूरी सावधानी बरतें, क्योंकि यह वन-टाइम ऑप्शन है। भर्ती से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट देखने की सलाह दी गई है।
You May Also Like
सहायक खनि अभियंता पदों का संशोधित वर्गवार वर्गीकरण जारी
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा भूवैज्ञानिक एवं सहायक खनि अभियन्ता भर्ती -2024 के अंतर्गत सहायक खनि...
READ MORE
सहायक आचार्य: गारमेंट प्रोडक्शन एंड एक्सपोर्ट मैनेजमेंट- आयोग ने जारी की साक्षात्कार के लिए सफल अभ्...
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक आचार्य - गारमेंट प्रोडक्शन एंड एक्सपोर्ट मैनेजमेंट विषय की पर...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
