• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    May 18, 2026

    नीदरलैंड ने भारत को लौटाईं 1000 साल पुरानी धरोहरें, ऐतिहासिक सिक्के और मुहरें शामिल

    18 मई के प्रमुख करेंट अफेयर्स में नीदरलैंड द्वारा भारत को 11वीं सदी की ऐतिहासिक चोल ताम्र पट्टिकाएं लौटाना और सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने को मंजूरी अहम रही।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारत को करीब 1000 साल पुरानी चोल वंश की ताम्र पट्टिकाएं, मुहरें और सिक्के लौटाए गए। इन ऐतिहासिक दस्तावेजों में चोल साम्राज्य के प्रशासन, कर व्यवस्था, सिंचाई प्रणाली और समुद्री व्यापार से जुड़ी जानकारियां दर्ज हैं। ये ताम्र पट्टिकाएं 18वीं सदी में डच शासन के दौरान भारत से नीदरलैंड ले जाई गई थीं।

    वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट संशोधन अध्यादेश 2026 को मंजूरी दे दी है। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 33 से बढ़कर 38 हो जाएगी। सरकार का कहना है कि इससे 70 हजार से ज्यादा लंबित मामलों के निपटारे में तेजी आएगी और अधिक बेंचें एक साथ काम कर सकेंगी।

    इसके अलावा आंध्र प्रदेश सरकार ने तीसरे बच्चे पर 30 हजार और चौथे बच्चे पर 40 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है। वहीं बैडमिंटन खिलाड़ी श्रियांशी वालिशेट्टी ने चीन मास्टर्स में सिल्वर मेडल जीता।

    Tags :
    Share :

    Top Stories