आज की सरकारी नौकरी: NCL में 1607 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, BSNL में 100 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) ने 1607 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। वहीं, भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने 100 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
NCL में 1607 पदों पर भर्ती
नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की ओर से जारी भर्ती में ग्रेजुएट, डिप्लोमा और आईटीआई अप्रेंटिस के पद शामिल हैं। उम्मीदवार NCL की आधिकारिक वेबसाइट nclcil.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 26 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी। चयन मेरिट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को 10,560 रुपए से 12,300 रुपए प्रतिमाह तक स्टाइपेंड दिया जाएगा।
BSNL में 100 पदों पर आवेदन 4 जून से
भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने 100 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 4 जून से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार BSNL की आधिकारिक वेबसाइट bsnl.co.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।
इन पदों के लिए दूरसंचार, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर, आईटी, इलेक्ट्रिकल या संबंधित विषयों में इंजीनियरिंग डिग्री अथवा एमएससी की योग्यता निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों की आयु 20 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को 45,000 से 55,000 रुपए प्रतिमाह वेतन के साथ अन्य भत्तों का लाभ भी मिलेगा।
उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले संबंधित भर्ती का विस्तृत नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी गई है।
You May Also Like
सहायक खनि अभियंता पदों का संशोधित वर्गवार वर्गीकरण जारी
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा भूवैज्ञानिक एवं सहायक खनि अभियन्ता भर्ती -2024 के अंतर्गत सहायक खनि...
READ MORE
सहायक आचार्य: गारमेंट प्रोडक्शन एंड एक्सपोर्ट मैनेजमेंट- आयोग ने जारी की साक्षात्कार के लिए सफल अभ्...
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक आचार्य - गारमेंट प्रोडक्शन एंड एक्सपोर्ट मैनेजमेंट विषय की पर...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
