भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL), गाजियाबाद ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए ग्रेजुएट और डिप्लोमा अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के तहत कुल 174 पद भरे जाएंगे, जिनमें 84 ग्रेजुएट अप्रेंटिस और 90 डिप्लोमा अप्रेंटिस शामिल हैं। ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 दिसंबर, जबकि डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए 30 दिसंबर तय की गई है।
रिक्तियों का विवरण
- मैकेनिकल इंजीनियरिंग: ग्रेजुएट 24, डिप्लोमा 30
- कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग: ग्रेजुएट 20, डिप्लोमा 20
- इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग: ग्रेजुएट 30, डिप्लोमा 30
- सिविल इंजीनियरिंग: ग्रेजुएट 10, डिप्लोमा 10
- कुल पद: ग्रेजुएट 84, डिप्लोमा 90
शैक्षणिक योग्यता
ग्रेजुएट अप्रेंटिस पदों के लिए उम्मीदवार के पास AICTE/भारत सरकार से मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में BE/B.Tech की डिग्री होना जरूरी है।
डिप्लोमा अप्रेंटिस पदों के लिए संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में डिप्लोमा अनिवार्य है।
दोनों ही पदों के लिए डिग्री/डिप्लोमा 31 दिसंबर 2022 या उसके बाद उत्तीर्ण होना चाहिए।
आयु सीमा और छूट
डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए अधिकतम आयु 21 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी। SC/ST/दिव्यांग उम्मीदवारों को 5 वर्ष, OBC को 3 वर्ष और दिव्यांगजनों को अतिरिक्त 10 वर्ष की छूट मिलेगी।
चयन प्रक्रिया
ग्रेजुएट अप्रेंटिस पदों के लिए चयन 16 और 17 जनवरी 2026 को बीईएल गाजियाबाद में आयोजित वॉक-इन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
डिप्लोमा अप्रेंटिस पदों के लिए चयन जनवरी 2026 के चौथे सप्ताह में होने वाली लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।
बीईएल की यह भर्ती इंजीनियरिंग स्नातक और डिप्लोमा धारकों के लिए एक अच्छा अवसर मानी जा रही है।
You May Also Like
सहायक खनि अभियंता पदों का संशोधित वर्गवार वर्गीकरण जारी
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा भूवैज्ञानिक एवं सहायक खनि अभियन्ता भर्ती -2024 के अंतर्गत सहायक खनि...
READ MORE
सहायक आचार्य: गारमेंट प्रोडक्शन एंड एक्सपोर्ट मैनेजमेंट- आयोग ने जारी की साक्षात्कार के लिए सफल अभ्...
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक आचार्य - गारमेंट प्रोडक्शन एंड एक्सपोर्ट मैनेजमेंट विषय की पर...
READ MORETop Stories
-
ब्लैकबक केस से जुड़े नाम पर आपत्ति? 'काला हिरण' फिल्म को लेकर सलमान का लीगल एक्शन
- Author
- June 02, 2026
-
हेल्थ टिप्स: ज्यादा या कम नहीं, उम्र के अनुसार पिएं सही मात्रा में दूध
- Author
- June 02, 2026
-
फिजिकल हेल्थ: हंतावायरस से बचना है तो बरतें ये सावधानियां, डॉक्टर की सलाह
- Author
- June 02, 2026
-
IIT की राह पर बेटियों की बड़ी उड़ान, JEE एडवांस्ड में 22% बढ़ी भागीदारी
- Author
- June 02, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
