उत्तराखंड में सरकारी बैंकों के कर्मचारियों ने मंगलवार को 5 दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर राष्ट्रीयकृत बैंकों के प्रशासनिक, क्षेत्रीय, जोनल कार्यालयों और शाखाओं में कर्मचारियों व अधिकारियों ने बैज पहनकर काम करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।
इस दौरान बैंक कर्मियों ने केंद्र सरकार से लंबित मांगों पर जल्द फैसला लेने की अपील की। UFBU में देश की 9 राष्ट्रीय स्तर की बैंक कर्मचारी और अधिकारी यूनियनें शामिल हैं। यूनियनों का कहना है कि जहां केंद्र और राज्य सरकार के कार्यालयों, निजी संस्थानों और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) में पहले से 5-दिवसीय कार्य सप्ताह लागू है, वहीं राष्ट्रीयकृत बैंक अब भी इससे वंचित हैं।
यूनियनों ने बताया कि 2023 के द्विपक्षीय समझौते में 5-दिवसीय कार्य सप्ताह पर सहमति बन चुकी थी, इसके बावजूद सरकार ने अब तक इसे लागू नहीं किया है। मार्च 2025 में प्रस्तावित बैंक हड़ताल को सरकार के आश्वासन के बाद अंतिम समय में स्थगित कर दिया गया था, लेकिन 9 महीने से ज्यादा समय बीतने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
इसी के चलते UFBU ने चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है। इसके तहत 23 और 30 दिसंबर को प्रदर्शन किया जाएगा, जबकि 5 जनवरी 2026 को धरना दिया जाएगा। धरना कार्यक्रम के दौरान अंतिम हड़ताल की तारीख घोषित की जाएगी, जो जनवरी 2026 के तीसरे सप्ताह में संभावित है।
UFBU का कहना है कि बैंकिंग सेक्टर पहले से ही कर्मचारियों की भारी कमी, बढ़ते कार्यभार और मानसिक तनाव से जूझ रहा है। अधिकांश बैंकिंग सेवाएं अब डिजिटल हो चुकी हैं और एटीएम, सीडीएम, पासबुक प्रिंटिंग मशीन और नेट बैंकिंग जैसी सुविधाएं 24×7 उपलब्ध हैं। इसके बावजूद बैंक कर्मचारियों को 5-दिवसीय कार्य सप्ताह के लिए आंदोलन करना पड़ रहा है।
UFBU ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने जल्द निर्णय नहीं लिया तो बैंक कर्मचारी अनिवार्य हड़ताल के लिए मजबूर होंगे। यह विरोध कार्यक्रम एसबीआई के महासचिव एवं एआईबीओसी दिल्ली राज्य इकाई के चेयरपर्सन जतिंदर पाल सिंह सेठी के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
You May Also Like
पूर्व मंत्री बोले-भूपेंद्र यादव काबिल नेता . फिर भी अलवर के हाल बेहालः भंवर जितेंद्र ने कहा- अब त...
पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह गुरुवार को अलवर आए। यहां खुद के निवास फूल बाग में कार्यकर्ताओ...
READ MORE
राज्य सभा की एक रिक्त सीट के लिए उपचुनाव 3 सितम्बर को
नामांकन प्रक्रिया 14 अगस्त से शु...
राजस्थान में राज्य सभा की एक रिक्त सीट के उप चुनाव 3 सितम्बर को होगा। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
